जानिए Tata Play क्या है और Tata Play Recharge Plan के बारे में!

Tata Play क्या है और Tata Play Recharge Plan कितने का आता है? इसके साथ ही Tata Play पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं? TATA Play Recharge Plans In Hindi के बारे में!

अगर आप इन सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं और यह भी जानना चाहते हैं कि Tata Play क्या है? अथवा टाटा ने इसका नाम क्यों बदला है? तो आपको इन सभी सवालों के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में जानने को मिलेगी।

इस आर्टिकल में आपको यह ही बताया गया है कि Tata Play में कौन कौन सी नई सर्विस को जोड़ा गया है? जो Tata Play के users के मनोरंजन में चार चांद लगा देगी। इसके साथ ही हम आपको यह ही बताएंगे कि आप Tata Play का लुफ्त कैसे उठा सकते हैं? सबसे अच्छी बात यह है कि इस आर्टिकल में आपको यह भी जानने को मिलेगा कि आप Tata Play से पैसे कैसे कमा सकते हैं?

चलिए फिर बिना देर किए हुए जानते हैं कि Tata Play क्या है?

Tata Play क्या है? 

tata play kya hai

अगर आपको Tata Play के बारे में नहीं पता है, तो हम आपको बता दें कि यह Tata Sky का नया नाम है, क्योंकि हाल ही में 15 साल के बाद Tata Sky का नाम बदलकर नया नाम Tata Play रख दिया गया है।

Tata Sky के बारे में हम आपको बता दें तो यह DTH सर्विस देने वाली कंपनी है, जिसे टाटा ने own किया है। और वर्तमान में भारत में Tata Sky के लगभग 23 मिलियन से भी ज्यादा customers है, जिनमें से लगभग 19 मिलियन active customer है। और इन सभी को Tata Play का फायदा मिलने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Tata Sky का नया नाम Tata Play रखने का काम लंदन की कंपनी वेंचरथ्री ने किया है। और Tata Play की डिजाइन का काम भारत की कंपनी ओगिल्वी ने किया है।

Tata Play पर आपको बहुत सारे OTT contents देखने को मिलेंगे और आप Tata Play का आनंद पहले की तुलना में अधिक ले सकते हैं। क्योंकि यहां पर आपको Tata Sky की अपेक्षा बहुत सारे नए और अन्य वीडियो सामग्री देखने को मिलेगी, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजॉन आदि के videos भी शामिल रहेंगे।

TATA Play की तरफ से दावा किया गया है कि इससे users को और भी अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।

कंपनी की तरफ से घोषणा की गई है कि आने वाले महीनों में Tata Play का प्रचार करने के लिए करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

कंपनी ने Tata Play पर पापुलर टीवी चैनल्स के साथ-साथ Popular OTT apps की सुविधा का आनंद लेने के लिए अपने customers को एक नया combo pack ऑफर पेश किया है। 

इसके साथ ही Tata Play पर और भी कई अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनके बारे में आगे बताया गया है।

Popular Posts: 

Tata Sky का नाम चेंज क्यों किया गया है? 

अगर आप Tata Sky के existing customer हैं, तो आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि Tata Sky का नाम बदलकर Tata Play क्यों रखा गया है? 

तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस सवाल पर Tata play Limited के एमडी और सीईओ हरित नागपाल के अनुसार Tata Sky ने अपने यूजर्स को OTT और broadband की सुविधाएं प्रदान करने के लिए ऐसा किया है।

जैसा कि लॉकडाउन के बाद से OTT Users में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है और इसीलिए Tata Play ने इस इंडस्ट्री में content distribution का नया इकोसिस्टम बनाने के लिए Tata Sky का नाम बदलकर Tata Play रखा है। 

इसके साथ ही हरित नागपाल जी का कहना है कि इससे Tata Play को अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कुल मिलाकर Tata Sky का नाम बदलकर Tata Play रखने की बहुत बड़ी वजह यह है कि Tata Play की rebranding की मदद से पुराने कस्टमर को वापस जोड़ने और ओटीटी की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने कस्टमर को अतिरिक्त सुविधाएं देना है।

इसी के साथ Tata Play के सीईओ हरित नागपाल का कहना है कि अब हम डीटीएच कंपनी के साथ-साथ OTT content distribution कंपनी बन चुके हैं।

चलिए अब जान लेते हैं कि Tata Play पर आपको कौन-कौन सी सुविधाएं देखने को मिलेंगे?

TATA Play Offers – TATA Play पर कौन-कौन सी सुविधाएं दी जायेंगी? 

आपको यह जानकर खुशी होगी कि Tata Play पर अब आपको नेटफ्लिक्स का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा और यह ऐसे लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, जो नेटफ्लिक्स के वीडियो देखना पसंद करते हैं।

आप Tata Play का रिचार्ज प्लान खरीद कर आपको नेटफ्लिक्स के लिए अलग से रिचार्ज प्लान खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आपको Tata Play पर ही उसका लाभ देखने को मिलेगा। 

भारत में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद फिल्में देखना पसंद करते हैं, और ऐसे लोगों को आप अलग-अलग जगह पर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Tata Play बहुत ही किफायती है और इस वजह से इसके Users कभी भी अपने हिसाब से अपने पसंदीदा टीवी चैनल्स को घटा बढ़ाकर देख सकते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि आप Tata Play को अपने हिसाब से मॉडिफाई भी कर पाएंगे।

आप Tata Play पर अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं और अपने मुताबिक रिचार्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको fixed recharge करवाने की आवश्यकता नहीं है।

इसके साथ ही समय-समय पर Tata Play की तरफ से नए नए सर्विसेस और ऑफर जारी किए जाएंगे, आप उनका भी आनंद उठा सकते हैं।

TATA Play Binge App की विशेषताएं क्या हैं?

इसकी कुछ अन्य विशेषताएं आगे बताई गई हैं।

आप Tata Play Binge App के साथ लगभग अंतहीन रेंज: 12+ भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बंगाली, मलयालम, पंजाबी, गुजराती) में 12 OTT Apps की मदद से 50,000+ फिल्में, वेब शो, मूल, टीवी शो, लाइव खेल और Documentary films देख सकते हैं।

और इसके साथ ही आप यहां पर 10+ Genres (एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, अपराध, बच्चे, Documentary film, Sports आदि का आनंद उठा सकते हैं।

आप Tata Play Binge App पर दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ movies और वीडियो सामग्री जैसे कि अतरंगी रे, मार्वल स्टूडियोज इटरनल, मार्वल स्टूडियोज हॉकआई, बिग बुल, स्पेशल ऑप्स 1.5, आर्या सीजन 2, ब्लैक विडो, डिज्नी+ हॉटस्टार से क्रिमिनल जस्टिस, शार्क टैंक इंडिया, क्यूबिकल्स सीजन 2, स्कैम: 1992, SonyLIV से योर ऑनर को देख पाएंगे।

इसके साथ ही कौन बनेगा शिखरवती, बॉब बिस्वास, रश्मि रॉकेट, Zee5 से रिपब्लिक, बिग बॉस, अवैध सीजन 2, रंजीश ही सही, असुर, वूट सिलेक्ट से कैंडी और भी बहुत कुछ सिर्फ इस एक Tata Play Binge ऐप पर देख सकते हैं।

Tata play कैसे खरीदें?

आप ऑनलाइन स्टोर पर जाकर Tata Play खरीद सकते हैं और इसके साथ ही आप Tata Play खरीदने के लिए Tata Play की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

या फिर आप चाहे तो अपने आसपास के मार्केट की दुकान में भी संपर्क कर सकते हैं।

Tata Play Recharge Plans In Hindi के बारे में! 

चलिए अब जान लेते हैं कि Tata play recharge plans क्या हैं? 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Tata Play की तरफ से Tata Play Recharge Plans In Hindi के कॉस्ट के बारे में यह जानकारी दी गई है कि मोबाइल के लिए Tata play binge का recharge plans दो प्रकार के हैं, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

  • Standard Plan: ₹140/month
  • Premium Plan: ₹299/month 

अगर आप प्रीमियम प्लान का रिचार्ज करवाते हैं, तब आप टाटा प्ले बिंज एप का आनंद एक साथ तीन मोबाइल में ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देंगे कि Netflix के मुताबिक, Tata Play DTH के users को 90 बंडल्स के साथ Netflix का access दिया जाएगा।

हालांकि आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि Tata Play के नए रिचार्ज प्लान के साथ अब आपको ₹175 का सर्विस विजिट चार्ज नहीं देना पड़ेगा और इसके साथ ही ऐसे DTH ग्राहक जिन्होंने अपने वर्तमान plans को रिचार्ज नहीं करवाया है, वह भी मुफ्त में Tata Play का Reconnection प्राप्त कर सकते हैं।

Tata Play Se Paise Kaise Kamaye? 

Tata Play Refer & Earn Se Paise Kaise Kamaye

शायद आप यह पढ़कर आश्चर्यचकित हो रहे होंगे कि आखिर Tata Play से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?, लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देंगे TATA Play से पैसे कमाए जा सकते हैं।

Tata Play से पैसे कमाने के लिए आपको Tata Play Referral Program Bonus Offer को join करना पड़ेगा और उसके बाद यदि आप अपने किसी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को Tata Play का इस्तेमाल करने के लिए रेफर करते हैं और वह व्यक्ति Tata Play का कस्टमर बनता है, तब आपको और आपके दोस्त को Tata Play की तरफ से ₹200 का Rewards दिया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको Tata play referral program के terms and conditions को फॉलो करना पड़ेगा।

Tata Play का उपयोग कैसे करें? 

अगर आप Tata Sky का उपयोग कर रहे हैं, तब आपको सिर्फ Tata Play का आने वाले समय में सब्सक्रिप्शन लेना होगा और यदि आप Tata Play का नया कनेक्शन खरीदना चाहते हैं, तब आप Tata Play की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर, Tata Play के लिए अप्लाई कर सकते हैं और उनके इंजीनियर आकर आपके घर में Tata Play का सेटअप बॉक्स लगाकर चले जाएंगे।

अगर आप टाटा प्ले की सुविधाओं का आनंद अपने मोबाइल फोन में लेना चाहते हैं, तो आप अपने स्मार्टफोन में Tata Play Binge App Download कर सकते हैं।

Tata Play के फायदे क्या है? 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बहुत सारी मूवी और वेब सीरीज है, जो अलग-अलग OTT Platforms पर जैसे कि अमेजॉन, नेटफ्लिक्स आदि पर रिलीज किए जाते हैं।

इसके साथ ही इन वेब सीरीज और मूवी देखने वाले लोगों को इन सभी को देखने के लिए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता पड़ती है। 

इस वजह से Users को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं और इसी परेशानी को सुलझाने के लिए Tata Play ने इन OTT Platforms का Support अपने Tata Play में देने की घोषणा की है, जो Tata Play के users के लिए सबसे बड़ा फायदा हो सकता है।

अगर आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं और इन सभी का आनंद एक ही जगह पर लेना चाहते हैं, तब आपको Tata Play का सब्सक्रिप्शन अवश्य खरीदना चाहिए।

Conclusion – Tata Play Kya Hai? 

हम आशा करते हैं कि Tata Play क्या है?, पर लिखा गया यह आर्टिकल पढ़ने के पश्चात आपको Tata Play Plans In Hindi से संबंधित सारी जानकारी जाने को मिल चुकी होगी और इसके साथ ही आपको यह भी पता चल चुका होगा कि Tata Play में आपको कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही है।

अगर आप नहीं जानते हैं कि Tata Play की सभी सुविधाओं का आनंद लेने के लिए कौन सा Tata Play Recharge Plans आपके लिए लाभदायक है अथवा Tata Play का उपयोग कैसे करें? तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

Leave a Comment