10 Best Story Books In Hindi: आपको जरूर पढ़नी चाहिए

Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल में, मैं आपको 10 Best Story Books In Hindi के बारे में बताने वाला हूं, इन Best Story Books को आपको एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए। मेरा विश्वास है, कि इन किताबों को पढ़ने के बाद आपको कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिलेगा। 

लगभग सभी इंसान की जिंदगी में ऐसे वक्त जरूर आते हैं, जब वे समस्याओं से घिरे रहते हैं और उन्हें कोई रास्ता दिखाई नहीं पड़ता है। जिससे ज्यादातर लोग जीवन की समस्याओं से परेशान रहते हैं।

इस परिस्थितियों में Story Books समस्या से छुटकारा पाने में बहुत मददगार होती है, खासकर Story Books से बहुत सारी ऐसी बातें जानने को मिलती हैं, जिससे आप बड़ी से बड़ी विषम परिस्थितियों से मुकाबला कर सकते हैं।

वैसे तो यह किताबें किसी न किसी प्रकार की कहानी से संबंधित है और इसमें से कुछ उपन्यास भी शामिल हैं, जिनसे आप किसी न किसी प्रकार की अच्छी बातें सीखेंगे। 

मुझे उम्मीद है, कि जब आप तनाव के दौरान इन किताबों को पढ़ेंगे, तो आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। अगर आप हिंदी कहानियां पढ़ने के शौकीन हैं, तो ये Story Books आपको रोमांच से भर देंगी।

List of Best Story Books In Hindi

यहां पर मैंने रिसर्च करने के बाद, मेरे द्वारा चुनी हुई Best Story Books को सूचीबद्ध किया है, इसके बाद इन सभी पुस्तकों के बारे में; मैं आपको संक्षिप्त जानकारी दूंगा।

Sr. NoName of Best Story Books In HindiAuthor Name of Best Story Books In HindiBuy Now Best Story Books In Hindi
1.रामायणमहर्षि वाल्मीकिBuy Now
2.जीत आपकीशिव खेड़ाBuy Now
3.यह सड़क मेरे गांव को नहीं जाती व्योमेश चित्रवंश  N/A
4.मुझे चांद चाहिए सुरेन्द्र वर्मा Buy Now
5.मेलुहा के मृत्युंजयअमीश त्रिपाठी Buy Now
6.नागाओं का रहस्यअमीश त्रिपाठी Buy Now
7.वायुपुत्रों की शपथअमीश त्रिपाठी Buy Now
8.वैशाली की नगरवधूआचार्य चतुरसेन शास्त्री  Buy Now
9.मैं कृष्ण हूंदीप त्रिवेदी Buy Now
10.41 अनमोल कहानीप्रेमचंद Buy Now
List of Best Story Books In Hindi

इसे भी पढ़ें:  Best Share Market Books In Hindi

1. रामायण (Best Spiritual Book)

रामायण सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक पुस्तकों में से एक है, इसकी रचना महर्षि बाल्मीकि ने की थी। यह पुस्तक, हिंदू धर्म के भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन पर आधारित है।

इस पुस्तक को मैंने इसलिए चयनित किया है, क्योंकि इसमें भगवान राम के जीवन पर आधारित कहानी के साथ आपको संस्कार सीखने को भी मिलेगा। इस पुस्तक में बहुत सारी ऐसी बातें बताई गई है, जिन्हे जानने के बाद आप अपने जीवन में जो गलतियां करते हैं, उससे बचेंगे।

रामायण क्यों पढ़ें: अगर आप कहानी पढ़ने के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि रखते हैं, तो आप को रामायण अवश्य पढ़ें।

रामायण की विशेष बातें:

वैसे तो रामायण में बहुत सारी बातें बताई गई है, जो इसे अन्य Best Story Books से विशेष बनाती हैं, यह बातें नीचे सूचीबद्ध की गई है।

  1. रामायण आपको क्रोध, ईष्र्या, द्वेष आदि से बचना सिखाती है।
  2. रामायण आपको समाज के साथ रहना सिखाती है, यह आपको बताती है कि बड़े बुजुर्गों से कैसे बात करना चाहिए।
  3. अगर आप रामायण पढ़ते हैं, तो यह आपको तनाव से मुक्ति पाने में बहुत मदद करती है।
  4. इसे पढ़ने से मन में नए उत्साह का संचार होता है और मानसिक मजबूती प्राप्त होती है।
  5. धर्म गुरुओं के अनुसार रामायण पढ़ने से घर परिवार में शांति भी रहती है और उन्नति भी होती है।

2. Best Hindi Books to Read Before you Die: जीत आपकी

यह पुस्तक कहानियों पर आधारित एक Motivational Story Book है, जिसके रचनाकार शिव खेड़ा जी है। जीत आपकी इनके द्वारा लिखी गई बेस्ट सेलर बुक है, जो अलग-अलग भाषाओं में बहुत ही अधिक मात्रा में बिकी।

इस पुस्तक में बहुत सारी ऐसी कहानियों का संग्रह है, जिसके अंत में आपको उस कहानी से कुछ ना कुछ सीख मिलती है, जिनको यदि आप अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, तो आपके सफलता प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। 

You Can Win पुस्तक क्यों पढ़ें: अगर आप कहानियां पढ़ने के साथ-साथ जीवन में सफलता पाने के सूत्र भी जानना चाहते हैं, तो आपको यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।

जीत आपकी पुस्तक से आपको क्या जानने को मिलेगा

  1. यह पुस्तक आपको कहानियों की सहायता से सफलता पाने के तरीके बताती है।
  2. यह पुस्तक नजरिए में बदलाव करके सफलता पाने के तरीके बताती है।
  3. आपको कौन सी चीज सफलता पाने से रोक रही है?
  4. आप अपना आत्म सम्मान कैसे बढ़ा सकते हैं, खुद को अन्य लोगों की अपेक्षा कैसे मोटिवेट रख सकते हैं?
  5. एक महान व्यक्तित्व बनने के लिए 25 तरीके बताए गए हैं, जिनको जानने के लिए आपको इस पुस्तक को पढ़ना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: Top 10 Best Motivational Books In Hindi 2021

3. यह सड़क मेरे गांव को नहीं जाती 

यह पुस्तक व्योमेश चित्रवंश द्वारा लिखी गई है, जैसा कि इस पुस्तक के नाम से ही पता चलता है, “यह सड़क मेरे गांव को नहीं जाती” बल्कि यह सड़क किसी के गांव को नहीं जाती है। 

यहां पर लेखक अपने विचारों को प्रकट करता है और लिखता है, कि आखिर यह सड़क जा कहां रही है.. खैर पूरी कहानी जानने के लिए आपको यह पुस्तक पढ़नी पड़ेगी। मेरा पूरा विश्वास है, जब आप यह पुस्तक पढ़ेंगे तो यह आपको पूरी तरह से रोमांच से भर देगी।

यह पुस्तक क्यों पढ़ें: अगर आप अपने गांव से लगाव रखते हैं, या जानना चाहते हैं कि हमारा ग्रामीण भारत कितना समृद्ध था, तो इसे अवश्य पढ़ें।

4. Best Story Books In Hindi: मुझे चांद चाहिए

यह उपन्यास पूरी तरह से कहानियां और रोमांस पर आधारित है और इसके लेखक सुरेंद्र वर्मा है। इस उपन्यास में बहुत सारी कहानियां है, जो आपको यह पुस्तक पढ़ने पर मजबूर कर देंगी।

इसमें बताई गई कहानियों का वर्णन यहां पर करना मुश्किल है, इसलिए मेरा सुझाव है, कि आपको यह पुस्तक एक बार स्वयं पढ़कर देखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 20 Best Hindi Books to Read

5. Amish Tripathi Best Books: मेलुहा के मृत्युंजय 

इस पुस्तक के तीन भाग हैं, जो कहानियों के रोमांच से भरे पड़े हैं; जिसके कारण मैंने तीनों को Best Story Books in Hindi की लिस्ट में शामिल किया है। 

यह एक पुस्तक हिंदू धर्म के भगवान शिव जी पर आधारित है और इसके लेखक अमिश त्रिपाठी है, जोकि अमिश त्रिपाठी के द्वारा लिखे जाने वाले ट्रायलॉजी सीरीज ( शिव रचना त्रयी) का पहला उपन्यास है।

वैसे यह भगवान शिव को वास्तविक रूप में दर्शाने के लिए लिखी गई पुस्तक है, और इस पुस्तक की कहानी मेलुहा देश की है, जिसकी स्थापना भगवान राम के वंशजों ने की थी।

इस कहानी में सूर्यवंशियों द्वारा स्थापित मेलुहा की भूमि को एक श्रापित समूह, जिन्हें चंद्रवंशी का नाम दिया गया है, वे नागाओं के साथ मिलकर इस भूमि को नष्ट करना चाहते हैं।

इस भूमि को बचाने के लिए वहां के राजा दक्ष शिव को मदद करने के लिए निमंत्रण देते हैं, और मेलुहा की प्रजा शिव को नीलकंठ का नाम दे देते हैं, क्योंकि उन्होंने ने विष का पान किया था, जिससे उनका गला नीला पड़ गया था। 

इस पुस्तक में शिव के मानव स्वरूप की कल्पना की गई है, जिसके रहस्य आपको कल्पना से भर देंगे। इस पुस्तक में शिव के मानव स्वरूप की कल्पना की गई है, जिसके रहस्य आपको कल्पना से भर देंगे। 

इस पुस्तक में शिव के पराक्रम को परिभाषित किया गया है और शिव के जीवन के लक्ष्य आपको एक नए रहस्य की ओर ले जाएंगे। इस पुस्तक में वर्णित युद्ध और उसका रहस्यमई अंत आपको इस पुस्तक का अगला भाग पढ़ने के लिए मजबूर कर देगा।

6. Hindi Story Books for Beginners: नागाओं का रहस्य

शिव रचना त्रयी की द्वितीय कड़ी की इस पुस्तक में अमिश त्रिपाठी द्वारा लिखित मेलुहा के मृत्युंजय की कहानी से आगे की कहानी बताई गई है, यह पुस्तक नागाओं के रहस्य की कहानी के साथ आगे बढ़ती है।

इस कहानी में बताया गया है कि नागाओं ने शिव के मित्र बृहस्पति की हत्या कर दी और शिव की पत्नी सती को जान से मारना चाहते हैं। इसलिए क्रूर हत्यारे नागाओं की जाति के उद्देश्य को विफल करना ही शिव का एक मात्र लक्ष्य बन जाता है।

इसके लिए शिव नागवाशियों के क्षेत्र में पहुंचते हैं और नागाओं की खोज करने का प्रयास करते हैं, शिव का यह खतरों से भरा सफर आपको रोमांच से भर देगा।

आखिर क्या शिव नागवंशियों और नागाओं के सत्य और उनसे जुड़े रहस्य को जानने में कामयाब हो पाएंगे?

क्या शिव अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे? इसे जानने के लिए आपको यह पुस्तक पढ़नी पड़ेगी।

7. Best Story Books In Hindi: वायुपुत्रों की शपथ

यह पुस्तक शिव रचना त्रयी की आखिरी कड़ी है, जो शिव नागवंशियो और नागाओं से जुड़े सभी राज को खोलेगी। इस पुस्तक में बताया गया है, कि शिव अपनी शक्तियों को इकट्ठा कर रहे होते हैं और नागाओं के शहर पंचवटी में प्रवेश करते हैं, जहां पर बुराई का सच उनके सामने आता है।

इस कड़ी में शिव, जिसे मेलुहा के लोगों ने नीलकंठ का नाम दिया था; अपने वास्तविक और सबसे खतरनाक शत्रु के साथ धर्म युद्ध करने की तैयारी करते हैं। 

इसमें वह अपने ऐसे शत्रु के साथ युद्ध करने जा रहे होते हैं, जिसका नाम सुनने के बाद बड़े से बड़े योद्धा डर जाते हैं और शिव के इसी शत्रु के कारण यह कहानी और भी रोमांचक हो जाती है।

शिव और उनके शत्रु के मध्य होने वाले भयंकर युद्ध से बहुत सारे लोग मारे जाते हैं और इससे भारतवर्ष की चेतना दहल जाती है। क्योंकि इस युद्ध में भारतवर्ष को हराने के लिए बहुत सारे षड्यंत्र शामिल है, जो इस युद्ध को और भी रहस्यमई बना देते हैं। 

लेकिन यह देखना भी बहुत आश्चर्यजनक है, कि शिव अपनी हार नहीं मानता है और वायुपुत्रों तक पहुंचता है, जो नीलकंठ की मदद कर सकते हैं, लेकिन वे उसे अभी तक अपनाना नहीं चाहते थे।

अब देखना यह है, कि क्या शिव अपने लक्ष्य में सफल हो पाएंगे? उनके इस युद्ध का भारतवर्ष पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

यह पुस्तक क्यों पढ़ें: आखिर उनके द्वारा बुराई से लड़ने का लोगों को क्या मूल्य चुकाना पड़ेगा? इसे जानने के लिए आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।

8. वैशाली की नगरवधू (Recommend Best Story Book)

वैशाली की नगरवधू आचार्य चतुरसेन के द्वारा रचित है और यह एक प्रकार का उपन्यास है, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में एक स्त्री है। जिसका नाम आम्रपाली है और वह बहुत ही सुंदर थी। इस उपन्यास में आचार्य चतुरसेन ने भारत के जीते जागते जीवन को अंकित करने का प्रयास किया है। 

आम्रपाली बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी, जिसके कारण वैशाली नगर के सभी लोग उसके लिए मर मिटने को भी तैयार थे, लेकिन उसकी यही विशेषता उसके लिए खतरा बन गई और उसे बलपूर्वक नगरवासियों द्वारा वेश्या घोषित कर दिया गया।

आम्रपाली के असली माता-पिता नहीं थे, वह वैशाली नगर के किसी परिवार को आम के पेड़ के नीचे मिली थी और उसी के नीचे खेलकर पली बढ़ी, जिसके कारण उसका नाम आम्रपाली रख दिया गया।

आम्रपाली की सुंदरता इतनी ज्यादा थी; कि प्रतिदिन कोई न कोई, उसके माता पिता के पास रिश्ता लेकर आता रहता था, लेकिन वे रिश्ते को ठुकरा देते थे। 

फिर एक दिन आम्रपाली के विवाह के लिए वैशाली गणतंत्र में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद सभी पुरुष उससे विवाह करना चाहते थे, लेकिन वहां पर कोई निर्णय लेना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि उन्हें पता था, कि अगर किसी एक से उसकी शादी कर दी गई, तो अन्य लोगों में विद्रोह उत्पन्न हो जाएगा।

यह पुस्तक क्यों पढ़ें: आखिर नगरवधू बनाने के बाद आम्रपाली के साथ क्या-क्या घटित हुआ, उसका जीवन कैसे नगर के महलों में गुजरा; उसको जानने के लिए आपको यह पुस्तक पढ़नी पड़ेगी।

9. मैं कृष्ण हूं (Must Read Hindi Books)

मैं कृष्ण हूं, पुस्तक हिंदू धर्म के भगवान श्री कृष्ण की आत्मकथा पर आधारित है और इसके रचनाकार दीप त्रिवेदी हैं। 

श्री कृष्ण एक ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है, कि श्री कृष्ण एक गुरु, एक अच्छा दोस्त, एक कक्षा योद्धा, एक अच्छा पुत्र, कलाकार और प्रेमी आदि व्यक्तित्व को बड़ी ही आसानी से कैसे निभा लेते थे?

इस पुस्तक में इन्होंने श्री कृष्ण के सायकोलॉजी को भी उल्लेखित किया है, जिसमें बताया है कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन में जो कुछ किया? वह किसलिए किया था?

इस आत्मकथा को पढ़ने के बाद आपको यह पता चलेगा कि आखिर श्री कृष्ण ने ऐसा क्या किया था, जिसके कारण वे जीवन के संघर्षों को पीछे करते हुए सफलता की ऊंचाई तक पहुंच गए।

वाकई में, जब आप यह पुस्तक पढ़ेंगे, तो यह आपको रोमांच से भर देगी और आपको निम्न बातों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

  1. श्री कृष्ण और राधा का प्यार किस प्रकार का था?
  2. कृष्ण की कितनी शादियां हुई थी?
  3. कृष्ण ने द्वारिका नगरी किसलिए बनाई थी और कैसे बनाई थी?
  4. महाभारत युद्ध के दौरान कृष्ण ने सिर्फ पांडवों का साथ किसलिए दिया था?
  5. कृष्ण के द्वारा बनाई गई यादवस्थली क्या होती है?
  6. कैसे श्री कृष्ण जीवन की कठिन परिस्थितियों को भी हंसकर बिता दिया करते थे?

जब आप यह पुस्तक पढ़ेंगे, तो आप कहानियों के संसार में गोते लगाना शुरू कर देंगे; क्योंकि इस पुस्तक के अंश बहुत सारे पौराणिक ग्रंथों से लिए गए हैं, जो इसे और भी रहस्यमई कहानी बना देते हैं।

10. Best Hindi Short Story Books: 41 अनमोल कहानी

यह पुस्तक 41 अनमोल कहानियों का संग्रह है, जिसके रचनाकार मुंशी प्रेमचंद्र थे। इनकी कहानियों पाठकों को इतना अधिक रोमांचित करती थी, कि पाठक आज भी बड़ी रुचि से उनकी कहानियां पढ़ते हैं।

प्रेमचंद्र जी ने आजादी के बाद भारत वर्ष में गरीबों पर अत्याचार होते हुए देखे, उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को कहानियों और उपन्यासों के द्वारा प्रदर्शित किया।

यह पुस्तक क्यों पढ़ें: इस पुस्तक को आप पढ़ेंगे, तो आपको प्राचीन भारत के बारे में जानने को भी मिलेगा, इसके साथ ही आप कहानियों का आनंद भी आप ले सकते हैं।

Conclusion – Best Story Books In Hindi

कहानियां किसे पढ़ना नहीं पसंद है? जब भी हम अकेला महसूस करते है, तो किताबें हमारी दोस्त बन जाती है और इस परिस्थिति में अगर कहानियां पढ़ने को मिल जाए, तो यह और भी मजेदार हो जाता है। यह हमारे तनाव को भी कर देती हैं।

आशा करता हूं आपको हमारा यह आर्टिकल Best Story Books In Hindi पसंद आया होगा और उम्मीद है, कि आपको इन पुस्तकों को पढ़ने में बड़ा आनंद मिलेगा। आपको इनमें से कौन सी पुस्तक पसंद आई, इसके बारे में कमेंट में बताना ना भूलें!

कृपया Earn Money in Hindi के आर्टिकल को अपने मित्र गणों के साथ भी साझा करें और उन्हें भी इन Best Story Books के बारे में बताएं, जिससे हो सकता है, कि यह पुस्तकें उन्हें भी पसंद आएं और विषम परिस्थितियों में उनकी मदद कर सकें।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

Leave a Comment