20 Best Hindi Books to Read | सर्वश्रेष्ठ हिंदी पुस्तकें

आज के इस आर्टिकल में हम आपको 20 Best Hindi Books to Read के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। हमने इस आर्टिकल में उन 20 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन किया है; जिन्हें हर किसी को एक बार अवश्य ही पढ़ना चाहिए।

अगर आप एक Student, Self Employees, Businessman हैं; या कहीं पर Job करते हैं, तो आप सभी के लिए यह पुस्तकें लाभदायक है।

ये Best Hindi Books किसी भी व्यक्ति को जिंदगी बदल सकती है; अगर आप इन किताबों को पढ़कर इनमें बताई हुई बातों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं; तो मैं वादा करता हूं कि आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

हमने अपनी Best Hindi Books to Read की लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्र की बेस्टसेलर पुस्तकों का चयन किया है; जो आपको हर एक क्षेत्र के बारे में व्यापक ज्ञान प्रदान करेंगी।

List of Best Hindi Books to Read

Best Hindi Books to Read
Best Hindi Books

यहां पर हमने आपको Best Hindi Books to Read की लिस्ट प्रदान की है; इसके बाद हम प्रत्येक बुक के बारे में आपको विस्तार पूर्वक बताएंगे।

  1. श्रीमद् भागवत गीता
  2. लोक व्यवहार
  3. चाणक्य नीति
  4. रहस्य
  5. हीरो
  6. रिच डैड पुअर डैड
  7. आप वास्तव में क्या है और क्या चाहते हैं
  8. सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी
  9. सीक्रेट ऑफ द मिलेनियर माइंड
  10. अति प्रभावशाली लोगों की 7 आदतें
  11. सबसे मुश्किल काम सबसे पहले
  12. बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी
  13. द लॉ ऑफ अट्रैक्शन
  14. शिखर पर मिलेंगे
  15. आप भी लीडर बन सकते हैं
  16. यू कैन हील योर लाइफ
  17. अपने भीतर छुपे लीडरशिप को कैसे जगाएं
  18. बुलंद इरादे, निश्चित कामयाबी
  19. टाइम मैनेजमेंट
  20. अल्केमिस्ट

अब हम आपको इन सभी Best Hindi Books के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे और इनमें बताई गई कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी भी प्रदान करेंगे।

यह आर्टिकल थोड़ा बड़ा है; जिससे हो सकता है कि आप पढ़ते पढ़ते ऊब जाए, लेकिन यकीन मानिए इस आर्टिकल में बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें बताई गई है, जो आपकी जिंदगी बदल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Best Motivational Books In Hindi

1. श्रीमद् भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Geeta in Hindi)

कोई ऐसा ही व्यक्ति होगा जिसको गीता के बारे में नहीं पता है, श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण के बताए गए ऐसे उपदेश शामिल है; जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख सकते हैं। इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।

भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता का ज्ञान प्रदान किया था। हिंदू धर्म के विद्वानों के अनुसार गीता में समस्त वेदों का निचोड़ (सार) शामिल है।

गीता में मोक्ष प्राप्त करने के तीनों मार्गों भक्ति मार्ग, कर्म मार्ग और योग मार्ग का वर्णन किया गया है। गीता के अनुसार ईश्वर एक ही है, इसमें सृष्टि उत्पत्ति, मानव उत्पत्ति, यम नियम, प्रार्थना, उपासना, राजनीति, पूर्वजन्म संकल्पना आदि से लेकर हर एक चीज के बारे में बताया गया है।

गीता का महत्व बताने में मैं स्वयं असमर्थ हूं; क्योंकि इसकी इतनी विशेषताएं हैं; जिसका वर्णन यहां पर करना बहुत ही कठिन कार्य है। गीता धर्म के साथ साथ मानव जाति को जीवन जीना सिखाती है, आप किस धर्म के हो, इससे मतलब कोई नहीं है; आपको अपने जीवन में एक बार गीता जरूर पढ़नी चाहिए।

श्रीमद्भागवत गीता की मुख्य बातें: 

वैसे तो श्रीमद्भागवत गीता में बहुत सारी बातें बताई गई हैं; लेकिन यहां पर हमने उसमें से कुछ मुख्य बातों को बताया है, अगर आप इनके बारे में जानना चाहते हैं, तो अवश्य पढ़ें।

  1. गीता पढ़ने के बाद आपके नजरिए में बदलाव आ जाएगा; क्योंकि गीता में बताया गया है कि मनुष्य को कर्म और ज्ञान को एक ही नजरिए से देखना चाहिए।
  2. आप अपने मन पर नियंत्रण रखना सीख जाएंगे।
  3. गीता के अनुसार क्रोध करने से भ्रम पैदा होता है, जो मनुष्य को उसके पतन की ओर ले जाता है, अगर आप गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप क्रोध पर नियंत्रण रखना सीख जाएंगे।
  4. गीता में बताया गया है; कि किस प्रकार से आप अपनी सोच में परिवर्तन ला कर सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
  5. गीता के अनुसार आप जैसा कर्म करेंगे आपको उसी प्रकार का फल भी मिलेगा, इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म को महत्व देना चाहिए।
  6. मनुष्य को अपने अंदर के ज्ञान पर मंथन करना चाहिए; जिससे वह खुद को अज्ञानता से दूर रख सकता है।
  7. गीता के अनुसार, तनाव मनुष्य के विनाश का कारण बन सकता है, इसके अनुसार धर्म और कर्म मार्ग के द्वारा तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है।
  8. गीता के अनुसार, मनुष्य को फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए।
  9. मनुष्य को किसी भी चीज पर घमंड नहीं करना चाहिए; अन्यथा वह कभी भी खुश नहीं रह सकता।
  10. गीता के अनुसार, अगर आप अपनी लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं; तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

श्रीमद्भागवत गीता क्यों पढ़ें:

अगर आप धर्म में रुचि रखते हैं और अपने जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको गीता अवश्य पढ़नी चाहिए।

2. लोक व्यवहार (Best Hindi Book to Read For Beginners)

लोक व्यवहार शक्तिशाली व्यक्तित्व की कला किताब के लेखक डेल कार्नेगी है, इसका इंग्लिश वर्जन How to win friends and influence people है। यह किताब पूरी तरह से समाज के बारे में ज्ञान प्रदान करती है। इस किताब में ने लगभग 36 करोड से भी अधिक पाठकों को लाभ पहुंचाया है, जिससे यह Best Hindi Books की श्रेणी में शामिल है। यह किताब आपके लिए निम्नलिखित कार्य करेगी।

  • आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगी
  • लोगों को आपकी बात मनवाने में मदद करेगी
  • आपके दिमाग में लगी जंग को आप करेगी और नए विचार देकर आपकी महत्वाकांक्षाओं को प्रेरणा देगी।
  • यह किताब आपको ऐसा तरीका बताया कि जिससे आप बड़ी ही आसानी से नए दोस्त बना सकते हैं।
  • लोगों के बीच आपके प्रभाव तथा मान सम्मान को बढ़ाकर आपके काम करने की योग्यता को बढ़ाएगी।
  • यह किताब आपको एक अच्छा वक्ता बनने में मदद करेगी।
  • लोगों के अंदर उत्साह भरने का तरीका सिखाएगी।
  • शिकायतों से निपटने तथा बहस करने से बचने और मधुर संबंध बनाने के तरीके सिखाएगी।

लोक व्यवहार किताब की मुख्य बातें:

इस पुस्तक में निम्नलिखित चीजों के बारे में बताया गया है; जिन्हे आप इस पुस्तक को पढ़ने के बाद जानेंगे।

  1. इस किताब में लोगों को प्रभावित करने के मूलभूत तरीके बताए गए हैं।
  2. आप हर जगह अपना स्वागत कैसे करवा सकते हैं?
  3. लोगों को तत्काल प्रभावित कैसे किया जा सकता है?
  4. आप अच्छा वक्ता कैसे बन सकते हैं? तथा लोगों के अंदर दिलचस्पी कैसे जगाए?
  5. लोगों को तत्काल अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें? और लोगों से अपनी बात कैसे मनवाए?
  6. आप लोगों से सहयोग कैसे हासिल कर सकते हैं?
  7. लोगों की शिकायतों को कैसे निपटाया जा सकता है?
  8. आप यह कैसे जान सकते हैं कि लोग क्या चाहते हैं?
  9. बिना किसी प्रकार का ठेस पहुंचाए लोगों को कैसे बदले? तथा सफलता के लिए लोगों को प्रेरित कैसे करें?
  10. ऐसा तरीका; जिससे लोग खुशी-खुशी आपका काम कर देंगे?

इसके अलावा भी इस किताब में बहुत सारी बातें बताई गई हैं; जो आप इसे पढ़ने के बाद ही जान पाएंगे।

लोक व्यवहार शक्तिशाली व्यक्तित्व की कला किताब क्यों पढ़ें:

अगर आप लोगों से अपनी बातें मनवाना चाहते हैं, समाज के मध्य एक अच्छा स्पीकर बनना चाहते हैं, लोगों का नेतृत्व करना चाहते हैं या अपने अंदर एक शक्तिशाली व्यक्तित्व लाना चाहते हैं, तो आपको यह किताब अवश्य पढ़ने चाहिए।

3. चाणक्य नीति

आज के समय में जब ईर्ष्या, दोष, धोखेबाजी बहुत ज्यादा हो रही है, ऐसे माहौल में अगर आपको दूसरों से आगे निकलना है, तो कूटनीति का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। 

संपूर्ण चाणक्य नीति आपको इसमें माहिर बना सकती है। इसके अलावा इसमें बहुत सी नीतियां बताई गई है, जिनका प्रयोग अगर आप अपने व्यवहारिक जीवन में करते हैं, तो बहुत सारी सफलताएं और खुशियां प्राप्त कर सकते हैं।

संपूर्ण चाणक्य नीति की 10 बातें:

यहां पर हमने 10 ऐसी बातों को सूचीबद्ध किया है, जो चाणक्य नीति में बताई गई हैं; जो आपके लिए उपयोगी है। अगर आप और उपयोगी बातें जानना चाहते हैं, तो इस पुस्तक को पढ़ना ना भूलें।

  1. चाणक्य नीति कहती है, कि आपको कभी भी लालच नहीं करना चाहिए और दूसरों से ईर्ष्या करने से दूर रहना चाहिए क्योंकि, इससे मनुष्य का पतन जल्दी होता है।
  2. बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है, जो अपना समय अध्ययन और मनन, चिंतन आदि में व्यतीत करता है।
  3. चाणक्य नीति के अनुसार आपको हमेशा सीधा-साधा अथवा शांत-स्वभाव नहीं होना चाहिए, इनके अनुसार जिस प्रकार से जंगल में सीधे पेड़ों को काट दिया जाता है; ठीक उसी प्रकार इस संसार में भी सीधे-साधे मनुष्यों को प्रताड़ित किया जाता है।
  4. आपको कभी भी अपनी गोपनीय बातें दूसरों से साझा नहीं करनी चाहिए, ऐसा आचार्य चाणक्य का कहना है।
  5. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आपके पास धन और शिक्षा है, तो आप कहीं पर भी सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
  6. चाणक्य नीति के अनुसार, आपको आलस कभी नहीं करना चाहिए।
  7. अगर आपके पास धन है, तो आपका हर जगह सम्मान किया जाएगा। क्योंकि जिसके पास धन होता है, आज के समय में लोग उसे बुद्धिमान, ज्ञानी और विद्वान मानते हैं।
  8. हमेशा धन का उपयोग सोच समझ कर करना चाहिए; क्योंकि आज के समय में धन के बिना आप कभी भी सुख नहीं रह सकते हैं।
  9. ऐसा कोई कर्म ना करें, जिससे आपकी बदनामी हो; क्योंकि अगर आप एक बार दूसरों की नजर में अपनी इज्जत खो देंगे; तो उसके बाद आपका जीवन नर्क के समान हो जायेगा, इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले कई बार सोचे।
  10. हमेशा अपने स्तर के मित्र बनाएं, क्योंकि अपने से कम या ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों के साथ मित्रता करने से आपको कभी भी खुशियां नहीं मिलेगी।

संपूर्ण चाणक्य नीति क्यों पढ़ें:

अगर आप आज के समय में दूसरों के द्वारा की जाने वाली चालाकी, धोखेबाजी से बचना चाहते हैं और कूटनीति तथा राजनीति का ज्ञान हासिल करना चाहते हैं, तो संपूर्ण चाणक्य नीति अवश्य पढ़ें।

4. रहस्य (The Secret)

यह पुस्तक जीवन के रहस्यों पर आधारित है, इस पुस्तक के माध्यम से आपको यह पता चलता है, कि आप किस प्रकार से लॉ ऑफ अट्रैक्शन का उपयोग करते हुए अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इस पुस्तक में लेखिका ने बहुत सारे रहस्यों से पर्दा उठाया है, जिनके बारे में यदि आप जहां लेते हैं तो जीवन में खुशियां पाना आसान हो जाता है। इस पुस्तक की रचना रॉन्डा बर्न ने की है।

The Secret किताब की मुख्य विशेषताएं:

इस पुस्तक में लेखिका ने जिन रहस्य के बारे में बताया है, वे रहस्य नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं।

  1. धन का रहस्य
  2. सेहत का रहस्य
  3. संबंधों का रहस्य
  4. जीवन का रहस्य
  5. संसार का रहस्य
  6. आप का रहस्य
  7. रहस्य कैसे प्रकट होता है
  8. रहस्य का सरलीकरण कैसे करें
  9. सफल होने के लिए रहस्य का प्रयोग करें

रहस्य (The Secret) पुस्तक क्यों पढ़ें: 

अगर आप सफलता पाने और खुशियां पाने के सीक्रेट जानना चाहते हैं, तो यह पुस्तक पढ़ सकते हैं।

5. हीरो (Hero) – Best Motivational Story Book

इस पुस्तक की लेखिका रॉन्डा बर्न हैं, यह पुस्तक रॉन्डा बर्न के द्वारा रचित रहस्य पुस्तक की अगली सीरीज है। यह पुस्तक ऐसे लोगों की Motivational Story पर आधारित है, जिन्होंने अपने जिंदगी में सफलता हासिल कर ली है।

यह पुस्तक आपको बहुत कुछ सिखाती है, जिससे आप जिंदगी में जो चाहते हैं, उसे हासिल कर सकते हैं। इस पुस्तक के अनुसार आपके पास जो चीज है, आपको उसकी कद्र करनी चाहिए अन्यथा वह चीज भी किसी दिन आपके हाथ से चली जायेगी।

हीरो पुस्तक की मुख्य बातें:

इस पुस्तक में बहुत सारी चीजें आपको जानने को मिलेगी चीजें हैं; जिसमे से कुछ मुख्य बातों को हमने नीचे सूचीबद्ध किया है।

  1. अपने सपने को खोजा कैसे जाता है
  2. हीरो का दिमाग कैसे होता है
  3. हीरो का हृदय
  4. हीरो का तरीका
  5. आप में छिपा हीरो

कृपया ध्यान दें: इस पुस्तक में लेखिका ने उन सभी लोगों को हीरो की संज्ञा दी है, जो अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त कर चुके होते हैं और उनकी कहानी इस पुस्तक में दर्शाई गई है।

हीरो पुस्तक क्यों पढ़ें:

इस पुस्तक का जिस प्रकार नाम है; यह पुस्तक उसी प्रकार काम भी करती है और आपको जीरो से हीरो बनने का ज्ञान प्रदान करती है। अगर आप भी अपने जीवन में जीरो से हीरो बनना चाहते हैं; तो यह पुस्तक अवश्य पढ़ें।

इसे भी पढ़ें:  Best Business Books In Hindi

Conclusion – Best Hindi Books to Read

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Best Hindi Books to Read पसंद आया होगा। हम उम्मीद करते हैं; कि या आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको पुस्तकों की अहमियत के बारे में जानने को मिला होगा। 

आपको इन पुस्तकों का महत्व तब पता चलेगा; जब आप इन्हें स्वयं पढ़ेंगे। उसके बाद आप देखेंगे कि आपकी जिंदगी में चमत्कार ही चमत्कार होने लगे हैं। आपने सबसे पहले कौन सी पुस्तक पढ़ने का निर्णय लिया है; इसके बारे में हमें बताना ना भूलें। इसके अलावा अपने दोस्तों को भी इन Best Hindi Books के बारे में बताएं;  जिससे वह भी किताबें पढ़ना शुरू करें और अपना भविष्य बेहतर बना सकें।

अगर आपको इन पुस्तकों से संबंधित किसी प्रकार का प्रश्न पूछना है तो आप बेझिझक हमसे कमेंट सेक्शन के द्वारा प्रश्न पूछ सकते हैं। कृपया Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें; जिससे दूसरों का भी बेहतर भविष्य निर्माण हो सके।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

1 thought on “20 Best Hindi Books to Read | सर्वश्रेष्ठ हिंदी पुस्तकें”

Leave a Comment