आज Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल में हम आपको Top 10 Best Motivational Books In Hindi के बारे में बताएंगे, अगर आप इन किताबों को पढ़ने के बाद इन किताबों द्वारा बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में अपना लेते हैं; तो मैं वादा करता हूं; आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी।
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपनी जिंदगी में बहुत ही जल्दी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं; लेकिन उनकी सफलता के पीछे इन किताबों का रहस्य छुपा होता है।
इसके पीछे का रहस्य यह है; कि जब भी सफल लोग निराश होते हैं, तो इन Best Motivational Books का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसमें ऐसी बातें बताई गई होती हैं, जो लोगों को उनका लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरणा (Motivation) प्रदान करती हैं।
यह बात लगभग सभी लोग जानते हैं; कि जो किताबों से दोस्ती रखता है, वह दुनिया में किसी से भी पीछे नहीं रह सकता। इतना ही नहीं लगभग हर एक व्यक्ति जो अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रहे होते हैं; वह अक्सर Motivational Books पढ़ते हैं।
हमने इस आर्टिकल में जिस भी किताबों के बारे में बताया है, उसे कोई भी पढ़ सकता है; चाहे वह Students हो या फिर Businessman हो या फिर एक साधारण इंसान हो, यह किताबें सभी के लिए जिंदगी बदल देने वाली बातें बताती है।
आज के इस आर्टिकल में मैंने जितनी भी प्रेरणादायक किताबों का चयन किया है, उनको खुद मैंने पढ़ा है; और अपनी जिंदगी में बदलाव महसूस किया है। इसके इस आर्टिकल में आगे के लेख में, मैं आपको यह भी बताऊंगा कि इनका चयन मैंने क्यों और किस आधार पर किया है?
मुझे पूरा विश्वास है, अगर आप इनमें से एक भी Best Motivational Book पढ़ लेते हैं, और इसमें बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं; तो आपको खुद ब खुद इन किताबों की अहमियत पता चल जाएगी।
Affiliate Disclosure: Article में आगे बढ़ने से पहले हम आपको इस Article में दी गई Affiliate Links के बारे में यह सूचित करना चाहते हैं कि आप नीचे दी गई Affiliate Link के माध्यम से इन सभी पुस्तकों को खरीद सकते हैं।
जिससे हमें कुछ Commission मिल जाएगा, ऐसा करके आप हमारी मदद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Extra पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आपको सभी पुस्तकें अपने MRP मूल्य पर ही प्राप्त होंगी।
Important Books You Should Read:
- इसे भी पढ़ें: Best Share Market Books In Hindi
- इसे भी पढ़ें: Best Psychology Books In Hindi
- इसे भी पढ़ें: 20 Best Hindi Books to Read
- इसे भी पढ़ें: The Intelligent Investor Book In Hindi
- इसे भी पढ़ें: Rich Dad से जानें अमीर कैसे बनें | जल्दी से Ameer Kaise Bane?
- इसे भी पढ़ें: Best Business Books In Hindi
List of Top 10 Best Motivational Books In Hindi – बेस्ट प्रेरणादायक किताबें
हमने बहुत सारी प्रेरणादायक किताबें पढ़ी और उनमें से जो Top 10 Motivational Books In Hindi थी, उनका चयन करके मैंने उनकी लिस्ट को नीचे दिया है।
Sr No | Name of Best Motivational Books In Hindi | Best Motivational Books In Hindi Author Name |
1. | जीत आपकी (You Can Win) | शिव खेड़ा |
2. | Rich Dad Poor Dad Book In Hindi | रॉबर्ट टी कियोसाकी |
3. | आपके अवचेतन मन की शक्ति | डॉ जोसेफ मर्फी |
4. | अपनी सोच से अमीर बनिए | नेपोलियन हिल |
5. | सकारात्मक सोच की शक्ति | नॉर्मन विंसेंट पील |
6. | लक्ष्य (Goals) | ब्रायन ट्रेसी |
7. | सीक्रेट ऑफ द मिलेनियर माइंड | T. Harv Eker (टी. हार्व एकर) |
8. | स्मार्ट बनिए (Get Smart) | ब्रायन ट्रेसी |
9. | रहस्य (The Secret) | रॉन्डा बर्न |
10. | बड़ी सोच का बड़ा जादू (The Magic of Thinking Big) | डेविड जे. श्वार्ट्ज़ |
कृपया ध्यान दें: आप यह मत समझिएगा कि जो पहले नंबर पर है; वह किताब सबसे अच्छी है, यहां पर हमने जितनी भी किताबों की लिस्ट प्रदान की है; वे सभी महत्वपूर्ण है।
इसलिए मेरा सुझाव है; कि अगर आप अपनी जिंदगी में पहले से बेहतर बनना चाहते हैं; तो आपको सभी किताबों को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।
Important Points: चूंकि हम Article की Quality के साथ कभी भी Compromise नहीं करते हैं। इसलिए आपके लिए यह Article बड़ा लग सकता है।
अगर आपके पास अभी इसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, तो आप इसे बुकमार्क भी कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा।
1. जीत आपकी (You Can Win)
इस किताब को प्रथम स्थान पर इसलिए रखा गया है; क्योंकि यह किताब आपको सफलता पाने का तरीका बताती है कि कैसे आप किसी भी कार्य को अलग ढंग से करके सफल हो सकते हैं। इस किताब को अगर कुछ शब्दों में बयां किया जाए; तो यह किताब कामयाबी की ओर ले जाने वाली सीढ़ी है।
किताब लगभग 16 भाषाओं में लिखी जा चुकी है और दुनिया भर में इसकी लगभग 33 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं। लेखक के अनुसार:
जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते, वे हर काम अलग ढंग से करते हैं।
शिव खेड़ा
यह किताब ऐसे लोगों के लिए है; जिनमें कामयाबी को पाने का जुनून होता है और इसके लिए वे समय निकालकर कोशिश करते हैं। यह किताब आपको बताती है कि कैसे कामयाबी का सपना सोचा जाता है; और उसे साकार किया जा सकता है।
अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं; तो यह किताब आपको नए नए लक्ष्य बनाने और उद्देश्य बनाने की समझ पैदा करने की क्षमता प्रदान करती है।
इस किताब की सबसे मुख्य बात यह है कि यह किताब आपको किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक कार्य योजना बनाने में मदद करती है। जिससे आप किसी भी लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए:
- आप क्या हासिल करना चाहते हैं?
- किस प्रकार से उसे हासिल करना चाहते हैं?
- कब तक हासिल करना चाहते हैं?
लेखक के बारे में:
इस किताब के लेखक शिव खेड़ा हैं; जो अमेरिका में स्थित क्वालिफाइड लर्निंग सिस्टम के संस्थापक हैं। इन्होंने लगभग 16 पुस्तकें लिखी हैं; जिसमें से जीत आपकी इंटरनेशनल लेवल पर बेस्टसेलर साबित हुई; इसलिए इनको राउंडटेबल फाउंडेशन से मान्यता मिली और रोटरी इंटरनेशनल तथा लायंस इंटरनेशनल के द्वारा सम्मानित किया गया।
जीत आपकी, किताब की मुख्य विशेषताएं:
इस किताब में कुल मिलाकर 11 अध्याय हैं जिनके सार (Summary) निम्नलिखित है।
- नजरिए का महत्व: इस किताब का यह पहला अध्याय है जिसमें बताया गया है; कि आप अपना नजरिया बदलकर, किसी भी लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकते हैं? जिंदगी में नजरिए का क्या महत्व होता है? इसके साथ ही यह भी बताया गया है; कि आप का नजरिया किस माहौल में कैसा होता है?
- सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें: इस अध्याय में बताया गया है; कि किस प्रकार से आप सकारात्मक नजरिया विकसित करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
- सफलता: इस अध्याय में लेखक ने सफलता प्राप्त करने के तरीको का वर्णन किया है।
- हमें कौन सी चीज पीछे धकेल रही है: इस अध्याय में लेखक ने बताया है; कि सफलता प्राप्त करने के रास्ते में ऐसी कौन-कौन सी समस्याएं आती है; जो लोगों को उनके लक्ष्य से पीछे ले जाती है।
- प्रेरणा: इस अध्याय में लेखक ने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणा (Motivation) का महत्व बताया है; और यह भी बताया है कि किस प्रकार से आप हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रह सकते हैं? इसके साथ ही दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं।
- आत्मसम्मान: सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मसम्मान का होना भी आवश्यक बताया है, लेखक ने बताया है; कि किस प्रकार से आप आत्मसम्मान के द्वारा सकारात्मक नजरिया विकसित कर सकते हैं।
- आपसी मेलजोल का महत्व: लेखक ने इस अध्याय में आपसी मेलजोल का महत्व बताया है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी में खुश रह सकता है और अपने भीतर खुशनुमा शख्सियत का निर्माण कर सकता है।
- अच्छी शख्सियत बनाने के 25 तरीके: इसमें लेखक ने उन 25 तरीकों के बारे में बताया है; जिससे कोई भी व्यक्ति एक अच्छी शख्सियत का निर्माण करके प्रभावशाली व्यक्ति बन सकता है।
- अवचेतन मन और आदतें: इस अध्याय में लेखक ने बताया है कि आप किस प्रकार से अच्छी आदतों को अपनाकर अच्छे चरित्र का निर्माण कर सकते हैं; जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
- लक्ष्य बनाएं: इस अध्याय में लेखक ने यह बताया है कि किस प्रकार से किसी लक्ष्य को बनाया जाता है और उसे हासिल किया जाता है।
- नैतिक मूल्य और दूरअंदेसी: इस अध्याय में लेखक बताते हैं; कि सही काम को सही वजह अथवा उद्देश्य के लिए करना चाहिए।
अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण; यह किताब सफलता की ओर ले जाने वाली सीढ़ी कहलाती है।
2. रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad)
हमारी Best Motivational Books की लिस्ट में मौजूद यह किताब मेरी सबसे खास किताबों में से एक है; क्योंकि इस किताब ने पैसों के बारे में मेरी सोच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। यह किताब आपको पैसों के बारे में सही समझ प्रदान करती है और यह बताती है कि आप किस प्रकार से अमीर बन सकते हैं?

इस किताब के द्वारा लेखक का मकसद है; कि लोगों को ऐसी शिक्षा प्रदान की जाए जो जो लोगों को उनके स्कूल से नहीं प्राप्त होती है। अक्सर माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं; कि मन लगाकर पढ़ो और अच्छे अंकर लाओ ताकि बाद में तुम्हें अच्छी नौकरी मिल सके। लोगों की इसी मानसिकता के कारण जब बच्चे डिग्री पूरी करके नौकरी की तरफ अग्रसर होते हैं तो उन्हें अच्छी नौकरी भी नहीं मिलती है।
यह किताब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर साबित हुई और इसकी लाखों प्रतियां बाजार में बिकी। इतना ही नहीं बड़े-बड़े लेखक रिच डैड पुअर डैड किताब के बारे में सकारात्मक राय दी है।
अमीरी की चोटी पर पहुंचने के लिए आपको Rich Dad Poor Dad in Hindi PDF Download पढ़नी ही चाहिए। इससे आपको बाजार की और पैसे की व्यावहारिक समझ मिलेगी, जिससे आपका आर्थिक भविष्य सुधर सकता है।
जिग जिगलर, विश्व प्रसिद्ध लेखक और वक्ता
जो व्यक्ति भविष्य में अमीर बनना चाहता है, उसे अपनी शुरुआत रिच डैड पुअर डैड से करनी चाहिए।
U.S.A. Today
अगर इस किताब को चंद लाइनों में बयां किया जाए तो यह किताब यह बताती है:
पैसों के बारे में अमीर लोग अपने बच्चों को ऐसा क्या सिखाते हैं, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपने बच्चों को नहीं सिखाते!
लेखक के बारे में:
इस किताब के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी हैं; इन्होंने पैसों से संबंधित बहुत सारी किताबें लिखी हैं; अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर साबित हुई है; यह पुस्तक उन्हीं में से एक है।
रॉबर्ट टी. कियोसाकी एक बिजनेसमैन, इन्वेस्टर, लेखक तथा मोटिवेशनल स्पीकर है। इनका कहना है कि अमीर बनने की कुंजी नौकरी करना नहीं होता बल्कि कोई व्यवसाय करना होता है।
Rich Dad Poor Dad किताब की विशेषताएं:
रिच डैड पुअर डैड किताब में जिन बातों को बताया गया है, उसी से हमें निम्नलिखित सबक जानने को मिलते हैं।
- रिच डैड पुअर डैड: यह इस किताब का प्रथम अध्याय है; जिसमें लेखक ने अपने दो डैड के बारे में बताया है। जिसमें से एक पिता गरीब है और एक पिता अमीर, जो उन्हें पैसे की समझ सिखाते हैं।
- अमीर लोग पैसे के लिए काम नहीं करते: लेखक ने दूसरे अध्याय में बताया है कि अमीर लोग पैसे के लिए काम नहीं करते बल्कि पैसों से अपना काम करवाते हैं, इसके लिए वे नौकर रखते है। जो उनका काम करते हैं, जिसके कारण वे और भी अमीर होते जाते हैं।
- पैसे की समझ क्यों सिखाई जानी चाहिए: इस अध्याय में लेखक ने बताया है कि स्कूल में टीचर के द्वारा तथा माता पिता के द्वारा बच्चों को पैसे की समझ क्यों सिखानी चाहिए? जिससे आगे जाकर उनके बच्चों को गरीबी का सामना ना करना पड़े।
- अपने काम से काम रखो: लेखक का कहना है कि हमें भी वजह किसी दूसरे के कार्य में दखल नहीं देना चाहिए।
- सीखने के लिए काम करें पैसे के लिए नहीं: इस किताब के अनुसार हमें पैसों के लिए काम नहीं करना चाहिए; बल्कि कुछ सीखने के लिए काम करना चाहिए।
- अमीर लोग पैसे का आविष्कार करते हैं: इस किताब में यह बताया गया है, कि अमीर लोग पैसा कैसे बनाते हैं? अमीर लोग अपने पैसों का दिखावा नहीं करते बल्कि उन्हें ऐसी जगह इन्वेस्ट करते हैं, जहां से वे 2और अमीर बन सकते हैं।
- बाधाओं को पार करना: किताब में बताया गया है कि अमीर बनने के लिए लक्ष्य कैसे बनाया जाता है और उसमें आने वाली बाधाओं को कैसे पार किया जाता है?
- शुरू करना: इस अध्याय में बताया गया है कि आप कहीं पर भी हो या कितने भी गरीब हो, आप किस प्रकार से अमीर बनने का लक्ष्य शुरू कर सकते हैं?
- उपसंहार: अंत में लेखक ने बताया है कि कैसे उन्होंने मात्र $7000 में कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की?
अगर बात की जाए Best Motivational Books For Students की तो यह किताब छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है; क्योंकि इसमें पैसे की समझ के बारे में वे चीजें बताई गई हैं, जिन्हें आपका स्कूल नहीं सिखाता है।
3. आपके अवचेतन मन की शक्ति (The Power of Your Subconscious Mind)
अगर आप यह पुस्तक पढ़ लेते हैं; तो यह आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है। इस पुस्तक में लेखक ने आपके अवचेतन मन की शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।
इस पुस्तक के अनुसार आपको बस मानसिक और भावनात्मक रूप से उस चीज के साथ जुड़ना है; जिसे आप साकार करना चाहते हैं, जब आप ऐसा करेंगे तो देखेंगे कि आपके अवचेतन मन की रचनात्मक शक्तियां आपका सपना साकार कर देंगी।
आसान शब्दों में, इस किताब के अनुसार आप अपनी जिंदगी में जो भी हासिल करना चाहते हैं; बस अपने अवचेतन मन से उसे पाने की कल्पना करें, फिर आपको महसूस होगा कि आप जो पाना चाहते हैं, वह चीज आपको मिल जा रही है।
The power of subconscious mind book क्यों पढ़ें: अगर आप अवचेतन मन की शक्ति क्या होती है; और अवचेतन मन की शक्ति का उपयोग कैसे किया जाए? आदि के बारे में जानना चाहते हैं; तो आपको यह किताब पढ़नी चाहिए।
लेखक के बारे में:
किताब के लेखक डॉ जोसेफ मर्फी हैं, इन्होंने लगभग 30 से भी अधिक पुस्तकें लिखी हैं; जिसमें से यह पुस्तक (आपके अवचेतन मन की शक्ति) इनकी सबसे अधिक लोकप्रिय पुस्तक है।
इनका जन्म आयरलैंड में हुआ था लेकिन बाद में यह अमेरिका चले गए, इन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद; इन्होंने पुराने धर्मों के अध्यन में अपना अधिकांश जीवन बिताया और उसके बारे में गहन अध्ययन किया। जिसके बाद इन्हें मानव शरीर में व्याप्त अवचेतन मन की शक्ति के बारे में विश्वास हुआ, फिर इन्होंने इस पर पुस्तक लिख डाली।
आपके अवचेतन मन की शक्ति, किताब की मुख्य विशेषताएं:
इस किताब के चमत्कारी ज्ञान को कुछ शब्दों में बयां करना मुश्किल है; फिर भी इसके अनुसार बताई गई कुछ मुख्य बातों को बताया है।
- इस किताब में बताया गया है, कि आपका अवचेतन मन कैसे कार्य करता है? आपका अवचेतन मन किसी खजाने से कम नहीं है।
- अवचेतन मन की चमत्कारी शक्तियों के बारे में बताया गया है, कि कैसे आप किसी भी चीज को हासिल कर सकते हैं?
- इस किताब में मानसिक उपचार के तरीके बताए गए हैं, जिसका अर्थ है कि आप अपने अवचेतन मन की शक्ति से किसी भी बीमारी को स्वयं ठीक कर सकते हैं। जिस प्रकार से पुराने समय में महापुरुष अपने मन से चमत्कार किया करते थे और सदैव स्वस्थ्य रहा करते थे।
- इसमें बताया गया है कि मानव मस्तिष्क किस प्रकार से शरीर की सुरक्षा करता है; और अवचेतन मन कैसे निरंतर मानव हित में कार्य करता है?
- इसमें यह बताया गया है, कि कैसे आप मनचाहे परिणाम पा सकते हैं?
- इसमें बताया गया है कि दौलत पाने के लिए अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग कैसे किया जाता है?
- किस प्रकार आप खुश रहने की आदत डाल सकते हैं?
- आपका अवचेतन मन किस प्रकार से मानसिक अवरोध को हटाता है? आप किस प्रकार से किसी भी अच्छी आदत को अपना सकते हैं अथवा किसी खराब आदत को छोड़ सकते हैं।
- डर भगाने के लिए अवचेतन मन का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
- आप मानसिक रूप से कैसे हमेशा युवा रह सकते हैं?
- किसी को क्षमा करने के लिए अवचेतन मन का उपयोग कैसे करें?
- वैज्ञानिक अपने अवचेतन मन का उपयोग कैसे करते हैं?
इसके अलावा भी इस किताब की बहुत सारी खूबियां हैं जिनका वर्णन यहां पर करना मुश्किल है, इसलिए हमारा सुझाव है कि आपको यह पुस्तक अवश्य ही पढ़नी चाहिए।
4. अपनी सोच से अमीर बनिए (Think And Grow Rich In Hindi)
Think And Grow Rich किताब Top Motivational Books की श्रेणी में आती है। यह किताब बताती है कि कैसे आप अपनी सोच से अमीर बन सकते हैं? यह किताब लगभग 500 से भी अधिक सफल लोगों के साक्षात्कार लेने के बाद लिखी गई है। इसके साथ ही इस किताब में उन सभी सफल लोगों के द्वारा दौलतमंद बनने की लिए बताए गए तरीकों का भी वर्णन किया गया है।

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं, तो इस किताब की मदद से अपनी सोच को बदलकर बड़ी आसानी से बहुत अमीर हो सकते हैं। इस किताब में ऐसी घटनाओं का वर्णन किया गया है, जिसमें लोगों को दौलत बंद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस किताब में दौलतमंद बनने के महत्वपूर्ण फार्मूले के बारे में बताया गया है।
Think and grow rich book क्यों पढ़ें: निम्नलिखित बातों के बारे में जानने के लिए आप इस किताब को पढ़ सकते हैं।
- आप कैसे अपने लक्ष्य को पहचान सकते हैं?
- आप कैसे सत्य और स्थाई सफलता के मालिक बन सकते हैं?
- आप वह सब कुछ कैसे हासिल कर सकते हैं; जो आप चाहते हैं।
- आप सफल लोगों की श्रेणी में कैसे शामिल हो सकते हैं?
लेखक के बारे में:
इस किताब के लेखक नेपोलियन हिल है, बड़े ही रचनात्मक तरीके से गरीब से अमीर हो गए। इन्होंने अपने समय लगभग 500 से भी अधिक सफल लोगों का साक्षात्कार लिया और जाना कि लोग कैसे अमीर बनते हैं?
Think And Grow Rich किताब की मुख्य विशेषताएं:
इस किताब में निम्नलिखित चीजों के बारे में बताया गया है; जिसके बारे में जानने के लिए आपको इसे पढ़ना चाहिए।
- दौलतमंद बनने की ओर पहला कदम: इस किताब में अपनी इच्छाशक्ति के दम पर अमीर बनने के 6 फार्मूले बताए गए हैं, जिनके बारे में जानने के बाद ही आप अमीर बन सकते हैं।
- दौलतमंद बनने की ओर दूसरा कदम: आप कैसे दौलतमंद बनने की इच्छा की कल्पना कर सकते हैं और आप कैसे उस पर विश्वास पा सकते हैं? इसके लिए किताब में आत्मविश्वास का फार्मूला बताया गया है
- दौलतमंद बनने की ओर तीसरा कदम: अमीर बनने के लिए, अपने अंतर्मन को प्रेरित करने का कदम कैसे उठाया जा सकता है?
- दौलतमंद बनने की ओर चौथा कदम: अमीर बनने के लिए अपने निजी अनुभव का प्रयोग कैसे किया जा सकता है तथा किस प्रकार से आप उसका अवलोकन कर सकते हैं? इसके साथ ही यह भी बताया गया है; कि आप किस प्रकार से ज्ञान को खरीद सकते है।
- दौलतमंद बनने की ओर पांचवा कदम: आप किस प्रकार से अमीर बनने की कल्पना कर सकते हैं? जो आपको दौलतमंद बनने की सफलता की ओर ले जाती है।
- दौलतमंद बनने की ओर छठवां कदम: आप किस प्रकार से सुव्यवस्थित योजना बनाकर अपनी इच्छा को कर्म में साकार कर सकते हैं।
- दौलतमंद बनने की ओर सातवा कदम: आप किस प्रकार से आलस को त्याग कर टालमटोल पर विजय प्राप्त कर सकते हैं?
- दौलतमंद बनने की ओर आठवां कदम: आप किस प्रकार से लगन और जुनून के माध्यम से प्रयास करके खुद पर विश्वास कायम रख सकते हैं? और अपनी अंदर लगन कैसे विकसित कर सकते हैं?
- दौलतमंद बनने की ओर नवां कदम: आप अपने मास्टरमाइंड के द्वारा खुद को हमेशा प्रेरित (motivate) कैसे रख सकते हैं?
- दौलतमंद बनने की ओर दसवां कदम: आप किस प्रकार से अपने मन के 10 प्रमुख आवेगो का सदुपयोग कर सकते हैं? जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगे, इसमें सेक्स अभिव्यक्ति की इच्छा भी शामिल है।
इसके अलावा भी इस किताब में बहुत सारी विशेष बातें बताई गई है; जैसे आप किस प्रकार से नकारात्मक विचारों को दूर रख सकते हैं? अथवा विभिन्न प्रकार के डर से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? इसके अलावा अमीर बनने की सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं की पहचान तथा उनका निवारण कैसे किया जा सकता है?
कुल मिलाकर यह किताब एक Best Novel Book है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए।
5. सकारात्मक सोच की शक्ति (Best Inspirational Book)
यह किताब मुख्य रूप से मस्तिष्क के सकारात्मक सोच की शक्ति पर आधारित है, यह किताब सकारात्मक चिंतन के पितामह (नॉर्मन विंसेंट पील) के द्वारा लिखी गई है।
इस पुस्तक ने बहुत सारे लोगों को Inspire किया है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सकारात्मक सोच की शक्ति नामक इस किताब की 20 लाख से अधिक प्रतियां बाजार में बिक चुकी है।
इस किताब में ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जो सकारात्मक सोच की शक्ति पर आधारित है। इस किताब के अनुसार सकारात्मक सोच की शक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। यह पुस्तक सकारात्मक चिंतन को सिखाती है; जिससे लोग असफलता के पार जा सकते हैं।
यह पुस्तक सिखाती है कि मन की शांति तथा रचनात्मक सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए प्रेरक शक्ति कैसे हासिल की जा सकती है?
सकारात्मक सोच की शक्ति किताब को क्यों पढ़ें? अगर आप जानना चाहते हैं कि किस प्रकार से हमेशा मन को शांत रखा जा जाए अथवा पॉजिटिव थिंकिंग से सफलता कैसे हासिल की जाए?, तो आपको यह किताब और ज़रूर पढ़नी चाहिए।
लेखक के बारे में:
सकारात्मक सोच की शक्ति किताब के लेखक नॉर्मन विंसेंट पील हैं, ये एक गरीब ईसाई परिवार में जन्मे थे। इन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे और सकारात्मक सोच की शक्ति पर अध्ययन किया। यह पुस्तक जीवन के दर्द, मुश्किलों तथा संघर्षों के प्रति गहरी चिंता से लिखी गई है।
सकारात्मक सोच की शक्ति Book की मुख्य विशेषताएं:
इस किताब में निम्नलिखित बातों के बारे में बताया गया है।
- किस प्रकार से आप किसी चीज के लिए अपने मन में विश्वास बनाए रख सकते हैं?
- आप किस प्रकार से अपने मस्तिष्क को शांत रख सकते हैं और उससे शक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
- आप लगातार ऊर्जावान कैसे बने रह सकते हैं?
- प्रार्थना की शक्ति क्या होती है और इसका इस्तेमाल में सफलता पाने के लिए कैसे करें?
- आप किस प्रकार से सुखी रह सकते हैं और यह पूरी तरह से आपके हाथ में है।
- आपको ना तो गुस्सा करना चाहिए ना किसी से ईर्ष्या करनी चाहिए और आप इसका त्याग कैसे कर सकते हैं?
- किसी चीज के लिए हारने में विश्वास ना रखें और आप किस प्रकार से अपनी जीत पर विश्वास कायम रख सकते हैं?
- चिंता की आदत को कैसे छोड़ा जा सकता है?
- निजी समस्याओं को कैसे सुलझाया जा सकता है और ऊंची समस्याओं को सुलझाने की शक्ति आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
- किसी भी चीज के इलाज के लिए आस्था का प्रयोग कैसे करें?
- जब ऊर्जा घटने लगे तो किस प्रकार के फार्मूले का उपयोग करना चाहिए?
- आप कैसे अपना नजरिया बदलकर नए और सफल इंसान बन सकते हैं?
- आप ऊर्जावान रहने के लिए रिलैक्स कैसे रह सकते हैं?
- आप लोकप्रिय कैसे बन सकते हैं?
- आप ईश्वर से शक्ति कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
इसके अलावा भी इस किताब में बहुत सारी बातें बताई गई है, जिन्हें आप पढ़ने के बाद स्वयं जानेंगे। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण यह किताब Best Motivational Books की श्रेणी में भी शामिल है।
6. लक्ष्य (Goals) – Best Motivational Novel In Hindi
अगर आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति सचेत रहते हैं, तो आपको ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखित पुस्तक “लक्ष्य” को अवश्य पढ़ना चाहिए।
आपकी जिंदगी और समय आपके लिए बहुत ही बेशकीमती है और इनकी सबसे बड़ी बर्बादी यह है; कि आप उन कामों को करने में वर्षो लगा दें, जिन्हे आप चंद महीनों में ही कर सकते हैं।
इस पुस्तक में ऐसे 21 सिद्धांत बताए गए हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने लक्ष्य को कुछ ही समय में हासिल कर सकते हैं और अपने कीमती समय की बर्बादी होने से रोक सकते हैं।
इस पुस्तक में बताई गई लक्ष्य निर्धारण तकनीक का उपयोग करके, आप कम समय में इतनी तेजी से सफलता हासिल करेंगे; जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। अपनी इसी विशेषताओं के कारण यह पुस्तक हमारे इस Best Motivational Books In Hindi की लिस्ट में शामिल है।
लक्ष्य पुस्तक क्यों पढ़ें: यह पुस्तक ऐसे लोगों के लिए लिखी गई है, जो अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से अपनी लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।
अगर आप भी यही चाहते हैं, तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए और इसमें बताए गए; उपायों पर अमल करके आप वर्षों की कड़ी मेहनत से बच सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण लक्ष्य को ज्यादा आसानी से हासिल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में:
इस पुस्तक के लेखक ब्रायन ट्रेसी है, इनका जीवन काफी संघर्ष से भरा है, इन्होंने इस पुस्तक में, लेखक ने अपने जीवन के संघर्षों से मिलने वाले अनुभवों को भी बयां किया है।
इन्होंने 18 वर्ष की उम्र में ही गरीबी के कारण पढ़ाई किए बिना स्कूल छोड़ दिया था और लक्ष्य निर्धारण तकनीकी का उपयोग करके गरीबी का पीछे छोड़ दिया। इनके अनुसार:
आम इंसान की संभावना उस महासागर की तरह है, जिसमें यात्रा नहीं की गई है, उस नए महाद्वीप की तरह है, जिसे खोजा नहीं गया है। संभावनाओं की पूरी दुनिया मुक्त होने और महान काम करने के लिए मार्गदर्शन का इंतजार कर रही है।
ब्रायन ट्रेसी
लक्ष्य पुस्तक की मुख्य विशेषताएं:
इस पुस्तक में बहुत सारी व्यावहारिक बातें बताई गई है, जिनका उपयोग करके आप अपने लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर सकते हैं। इस पुस्तक में आपको निम्नलिखित बातों के बारे में जानने को मिलेगा।
- आप अपने लक्ष्य को हासिल करने की संभावनाओं की खोज कैसे कर सकते हैं?
- लक्ष्य को कैसे तय किया जाता है?
- आप अन्य लोगो की राय से ऊपर उठकर अपनी जिंदगी की बागडोर को कैसे थाम सकते हैं?
- आप अपने भविष्य का निर्माण कैसे कर सकते हैं?
- असफलता से ना डरे और वह काम करें, जो आपको पसंद हो।
- अपने प्रमुख उद्देश्य कैसे बनाना है और आर्थिक स्वतंत्रता कैसे हासिल करना है?
- अपने अंदर की विश्वास का विश्लेषण कैसे करें, जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
- अपनी सबसे बड़ी कमजोरियों को कैसे पहचाने?
- अपनी तरक्की को मापें और कैसे पता करें कि आप ने कितनी तरक्की की है?
- सफलता पाने की राह की सबसे बड़ी बाधा, डर और शंका को कैसे हटाना है?
- साहस और आत्मविश्वास कैसे जगाएं?
- अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ बनें और आप अपनी skill में विशेषज्ञता कैसे हासिल कर सकते हैं?
- अपना कीमती समय बचाने के लिए आप समय का प्रबंधन कैसे कर सकते हैं?
- जल्दी सफल होने के लिए प्रतिदिन अपने लक्ष्य का मूल्यांकन करें और अपने लक्ष्य के मानसिक तस्वीरों को देखें।
- अपने अवचेतन मन को सक्रिय करें।
जिस प्रकार गागर में सागर को भरना इंसान के लिए नामुमकिन है, ठीक उसी प्रकार इस पुस्तक की विशेषताओं को यहां पर बताना मेरे लिए मुश्किल है, अन्यथा यह आर्टिकल बहुत बड़ा हो जाएगा।
लेकिन मेरा सुझाव है, कि अगर आप अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपको जरूर से जरूर पढ़नी चाहिए।
7. सीक्रेट ऑफ द मिलेनियर माइंड
इस पुस्तक में लेखक T. Harv Eker (टी. हार्व एकर) ने दुनिया भर के करोड़पति लोगों के सबसे अच्छे सीक्रेट के बारे में जानकारी प्रदान की है, जिनके दम पर लोग जल्दी से मिलेनियर बन जाते हैं।
लेखक कहते हैं कि आप अपना 5 मिनट मुझे दीजिए और मैं यह बता दूंगा कि आप अपनी जिंदगी में अमीर बन पाएंगे कि नहीं!
लेखक के इस कथन के पीछे का कारण यह है कि लेखक ने कई सालों तक अपनी जिंदगी में सफल millionaires और billionaires peoples, Businessman, Investors के बारे में गहन अध्ययन किया है।
इसके अतिरिक्त ऐसे लोगों के दिमाग की Psychology को समझा है, जिसके बाद उन्होंने secret of Millionaire mind पुस्तक को लिखा है।
इस पुस्तक में उन्होंने 17 ऐसे money secrets बताए हैं, जिनके दम पर आप भी अपनी जिंदगी में जल्दी से अमीर बन सकते हैं। अगर मिलेनियर बनना आपका भी सपना है, तो आपको यह पुस्तक एक बार अवश्य पढ़नी चाहिए।
8. Best Motivational Books For Students In Hindi: स्मार्ट बनिए
स्मार्ट बनिए पुस्तक को पढ़ने के बाद, आपको यह पता चलेगा कि आप किस प्रकार से अपने मस्तिष्क की रचनात्मक शक्ति का अधिक से अधिक उपयोग करके किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं!
इस पुस्तक में लेखक ने उदाहरण के रूप में अपने मस्तिष्क को प्रशिक्षण देने के ऐसे तरीकों के बारे में बताया है।
जिनका इस्तेमाल करने पर आपके मन में सकारात्मक शक्ति का विकास होगा और सही निर्णय लेने की आपकी क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
इस पुस्तक में बताई गई बातों पर अमल करके आप अपने मस्तिष्क के द्वारा लिए गए निर्णय के परिणामों में आवश्यक सुधार प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य रुप से लेखक इस पुस्तक में एक प्रभावी निर्णय लेने के तरीकों के बारे में बताते हैं, इसलिए अगर आपको ही सही निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आपको यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
9. Best Motivational Book: रहस्य
रहस्य (The Secret) रोंडा बर्न के द्वारा वर्ष 2006 में लिखी गई Self Helf पुस्तक है, जो Law of Attraction पर आधारित है। Rhonda Byrne ने पुस्तक में मुख्य रूप से आकर्षण के नियम और उसके सिद्धांतों पर फोकस किया है।
उन्होंने किताब में यह बताया है कि किस प्रकार से कोई भी व्यक्ति Law of attraction का उपयोग करके, अपने सपनों अथवा अपनी किसी भी इच्छा को पूरा कर सकता है?
लेखिका ने पुस्तक में लॉ ऑफ अट्रैक्शन के जिन रहस्यों के बारे में बताया है, उनको जानकर आप किसी भी चीज में सफलता और सुख संपत्ति से जुड़ी मनचाही चीज प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आपको एक बार The Secret पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
10. बड़ी सोच का बड़ा जादू
आपको इसके पुस्तक के नाम से पता चल रहा होगा कि यह आपकी सोच से संबंधित है। इस पुस्तक का नाम बड़ी सोच का बड़ा जादू (The Magic of Thinking Big) है और यह पुस्तक डेविड जे. श्वार्ट्ज़ के द्वारा लिखी गई है।
इस पुस्तक में लेखक ने बड़ी सोच रखने के फायदों के बारे में बताया है और इसके बारे में भी जानकारी दी है कि किस प्रकार अपनी सोच को बड़ी करके पसंद चीज को हासिल कर सकते हैं?
इस किताब में लेखक ने ऐसे सिद्धांतों के बारे में जानकारी प्रदान की है, जिनके उपयोग से लाखों-करोड़ों लोग अपनी जिंदगी में दौलतमंद और सफल बन चुके हैं।
आपकी जिंदगी का लक्ष्य चाहे एक बेहतर नौकरी प्राप्त करना है अथवा बहुत सारा धन प्राप्त करके अमीर बनना है!
बड़ी सोच का बड़ा जादू पुस्तक में आपको ऐसे उपयोगी और व्यवहारिक सिद्धांत बताए गए हैं, जो आपकी असल जिंदगी में काफी ज्यादा काम आएंगे। इसलिए आपको एक बार अवश्य ही यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।
हमारे द्वारा बताई गई Best Motivational Books In Hindi को क्यों पढ़ें?
दुनिया के जितने भी सबसे बड़े अमीर लोग हैं, चाहे फिर वह जेफ बेजोस या फिर एलन मस्क हो या फिर एपीजे अब्दुल कलाम हो यह सभी लोग किताबों से बहुत लगाव रखते थे; और खाली समय पर किताबें पढ़ते रहते थे।
यह बात लगभग सभी लोग जानते हैं; कि जो किताबों से दोस्ती रखता है, वह दुनिया में किसी से भी पीछे नहीं रह सकता। इतना ही नहीं लगभग हर एक व्यक्ति जो अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रहे होते हैं; वह अक्सर Motivational Books पढ़ते हैं।
आपने देखा होगा कि बहुत सारे लोग जो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं लेकिन फिर भी अपनी जिंदगी में सफल बन जाते हैं; इसके पीछे का कारण होता है कि वे Best Motivational Books को पढ़ते हैं; और उसमें बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं।
उदाहरण के लिए आप एलन मस्क को ले सकते हैं; जो दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की गिनती में आते हैं और आज के समय में इन्हे दुनिया का सबसे क्रांतिकारी आदमी भी माना जाता है।
जब आप इनका Interview देखोगे तो यह बताते हैं; कि बचपन में इनका कोई अच्छा दोस्त नहीं था; इसलिए यह किताबों के बीच में ही अपना ज्यादातर वक्त गुजारा करते थे।
इन्होंने बचपन में अपने लाइब्रेरी की ज्यादातर पुस्तकें पढ़ ली थी; जिसके कारण आज यह दुनिया के सबसे क्रांतिकारी आदमी माने जाते हैं। सिर्फ यही नहीं एपीजे अब्दुल कलाम जैसे भारतीय ख्याति प्राप्त व्यक्ति भी किताबों को पढ़ने की सलाह देते हैं।
FAQs Related to Motivational Books In Hindi
अब हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जो Best Motivational Books से संबंधित है और अक्सर पूछे जाते हैं।
1. सबसे अच्छी Motivational Books कौन सी है?
सीधे तौर पर सबसे अच्छी मोटिवेशनल बुक का चयन करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस चीज के लिए मोटिवेट होना चाहते हैं?
यदि आप बहुत ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको Rich Dad Poor Dad पुस्तक या या फिर सोचिए और अमीर बनिए के साथ जाना चाहिए।
वहीं यदि आप अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए अच्छी personality develop चाहते हैं, तो फिर आपको ब्रायन ट्रेसी के द्वारा लिखी गई पुस्तक स्मार्ट बनिए को पढ़ना चाहिए।
इसके अतिरिक्त यदि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए मोटिवेशनल बुक ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपको नॉर्मन विंसेंट पील के द्वारा लिखी गई पुस्तक सकारात्मक सोच की शक्ति को पढ़ना चाहिए।
2. Best Motivational Books कहां से खरीदें ?
आप इस आर्टिकल में बताई गई किसी भी पुस्तक को offline market में अथवा किसी भी eCommerce platform जैसे कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से खरीद सकते हैं।
आपकी सुविधा के लिए हमने आर्टिकल में Best Motivational Books का Buying Link दिया है।
3. Best Motivational Books की कीमत कितनी है?
आप इस आर्टिकल में बताई गई सभी Best Motivational Books को 200-300 रुपए में बड़ी आसानी के साथ खरीद सकते हैं।
4. जीवन में सफलता पाने के लिए कौन सी पुस्तक पढ़नी चाहिए?
अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रतिदिन अपना थोड़ा समय Motivational & Educational Books को पढ़ने में व्यतीत करना चाहिए।
Conclusion – Top 10 Best Motivational Books In Hindi
हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह Article Top 10 Best Motivational Books In Hindi पसंद आया होगा।
अगर आपके मन में इस Article से संबंधित किसी प्रकार का प्रश्न है, तो आप हमसे उस प्रश्न को Comment section के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको Earn Money in Hindi का यह Article पसंद आया हो तो कृपया हमारे इस Article को अन्य लोगों के साथ अवश्य साझा करें, जिससे यह महत्वपूर्ण जानकारी अन्य लोगों तक पहुंच सके।
ये सब बहुत ही अच्छी किताबे है। इन किताबों के बारे में आपने बढ़िया करके बताया है। में एक बार इन किताबो जरूर पडूंगा