अर्न करो ऐप डाउनलोड करें और पैसे कमाए | Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye?

Earn Karo App Kya Hai | Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye | अर्न करो ऐप डाउनलोड करें और पैसे कैसे कमाए:

दोस्तों आज के समय में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत अधिक पसंद करते हैं और वह कई तरह की ई- कॉमर्स कंपनियों से ऑनलाइन समान आर्डर करते हैं।

इसी अवसर का लाभ उठाकर आप पैसे कमा सकते हैं, जब आपके घर या आसपास के लोगों को ऑनलाइन सामान खरीदना हो; तो आप अपने लिंक से उनको प्रोडक्ट खरीदवा सकते हैं और कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।

Earnkaro ऐप मे आप कई तरह की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट के लिंक को शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। 

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से earnkaro ऐप से पैसे कमाने के बारे में बताएंगे, तो आप से गुजारिश है कि आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़िए।

Earnkaro ऐप से पैसे कैसे कमाए? इसके बारे में बताने से पहले हम आपको बताएंगे कि आखिर earnkaro ऐप क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई थी, तो आइए अब इस लेख की शुरुआत करते हैं।

EarnKaro Kya Hai | अर्न करो ऐप क्या है?

Earn Karo App Kya Hai | Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye | अर्न करो ऐप डाउनलोड करें और पैसे कैसे कमाए:

Earnkaro एक एफिलिएट प्रोग्राम है जिसमें आप कई तरह की ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे Amazon, Flipkart, Myntra के प्रोडक्ट का लिंक बनाकर उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत है, कि इसमें आपको अलग-अलग कंपनियों के एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन नहीं करना पड़ता है। आप earnkaro एप्लीकेशन की मदद से कई तरह के एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं और कमीशन कमा सकते हैं।

इस ऐप को 4 जुलाई 2019 को पहली बार लांच किया गया था और इतने कम समय में ही इसे 10 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye | अर्न करो ऐप से पैसे कैसे कमाए?

Earnkaro ऐप में आप मुख्य रूप से 2 तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।

#1. Earnkaro ऐप में रेफर करके पैसे कमाए

Erankaro एप्लीकेशन में आप रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। जब आप अपने किसी भी दोस्त को earnkaro एप्लीकेशन रेफर करते हैं और वह आपके दिए हुए लिंक से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करता है, तो आपको उसकी कमाई का 10% कमीशन के रूप में मिलता है।

महत्वपूर्ण बिंदु: आपको जो 10% कमीशन मिलता है वह आपको कंपनी देती है, आपके दोस्त की कमाई में से पैसे नहीं कटते हैं।

#2. प्रोडक्ट का लिंक शेयर करके पैसे कमाए

#2. प्रोडक्ट का लिंक शेयर करके पैसे कमाए

इस एप्लीकेशन में आप किसी भी प्रोडक्ट के लिंक को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको कुछ कमीशन मिलता है।

उदाहरण के लिए यदि किसी मोबाइल का दाम ₹8000 है और कोई व्यक्ति आपके लिंक से उस मोबाइल को खरीदता हैं तो आपको 600 से 700 रूपये का कमीशन मिलता है।

अर्न करो ऐप डाउनलोड कैसे करें?

अर्न करो ऐप डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।

  • उसके सर्च बार में Earnkaro लिखकर सर्च करें।
  • सर्च करने पर आपको सबसे ऊपर यह एप्लीकेशन दिखाई देगा।
  • आप Install बटन पर क्लिक करके इसे इंस्टॉल कर ले।
  • Install करने के बाद आप इसमें प्रोडक्ट शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।

Earnkaro App Me Account Kaise Banaye?

Earnkaro App Me Account Kaise Banaye?

Earnkaro App में अकाउंट बनाने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।

Step1: सबसे पहले earnkaro एप्लीकेशन को डाउनलोड करके ओपन कर ले।

Step2: ओपन करने पर आपको Login or Signup का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step3: इसमें आपको एक वीडियो दिखाई देगा जिसमें आपको earnkaro एप्लीकेशन से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा, यदि आप चाहे तो इस वीडियो को देख सकते हैं, नहीं तो Skip button पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं।

Step4: उसके बाद आप इसमें मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर साइन अप कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसमें गूगल और फेसबुक अकाउंट से भी साइन अप कर सकते हैं।

Earnkaro App Me Account Kaise Banaye?

Step5: आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।

Earnkaro App Me Account Kaise Banaye?

Step6: इस तरह earnkaro एप्लीकेशन में आपका अकाउंट बहुत ही आसानी के साथ बन जाएगा।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Earnkaro एप्लीकेशन में प्रॉफिट लिंक बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step1: सबसे पहले आप किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट को ओपन कर ले।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Step2: ओपन करने के बाद आप किसी भी प्रोडक्ट जैसे मोबाइल, लैपटॉप, कपड़ा को सर्च कर सकते हैं।

Step3: उसके बाद आपको Copy पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट के लिंक को कॉपी करना है।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Step4: लिंक कॉपी करने के बाद आपको earnkaro एप्लीकेशन को ओपन करना है।

Step5: ओपन करने के बाद आपको सबसे नीचे Make Links के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Step6: इसमें आपको अमेज़न वेबसाइट से कॉपी किए गए लिंक को पेस्ट करना है।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Step7: उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा, जिसमें आपको Check your Eligibility के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

Step8: उसके बाद इसमें आपको अपना Traffic Source चुनना होगा, आप WhatsApp या Telegram में से किसी को चुन सकते हैं।

EarnKaro ऐप पर अपना प्रॉफिट लिंक कैसे बनायें?

महत्वपूर्ण बिंदु: यदि आप Flipkart या किसी दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट के प्रोडक्ट का लिंक बनाते हैं, तो आपको Traffic Source चुनने की जरूरत नहीं पड़ती है, आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर कर सकते हैं।

Earnkaro ऐप रियल या फेक

Earnkaro एक रियल एप्लीकेशन है जिसमें आपको किसी भी प्रोडक्ट को अपने लिंक से शेयर करवाने पर कमीशन मिलता है। इस एप्लीकेशन में आप जो भी पैसे कमाते हैं उसे आप बहुत ही आसानी के साथ Withdrawal कर सकते हैं।

भारत के उद्योगपति श्री रतन टाटा जी ने इस एप्लीकेशन में निवेश किया है, इसीलिए आपको इस एप्लीकेशन की विश्वसनीयता पर कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए। इस एप्लीकेशन को 16 हजार से भी अधिक लोगों ने रिव्यू किया है और इसे 4.0 की रेटिंग दी है। 

Earnkaro ऐप को IOS मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें?

Earnkaro एप्लीकेशन को IOS मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने IOS मोबाइल में ऐप स्टोर (App Store) को ओपन करें।
  • उसके सर्च बार में “Earnkaro” लिखकर सर्च करें।
  • सर्च करने पर आपको “Earnakro – Share and earn” ऐप दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • ऐप को डाउनलोड करने के लिए “Get” बटन पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड होने के बाद आप इसमें साइन अप कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु: Earnkaro ऐप वर्तमान समय में केवल भारत के ऐप स्टोर पर मौजूद है, यदि आप भारत के अलावा किसी दूसरे देश में रहते हैं तो आप इस एप्लीकेशन का उपयोग अपने IOS मोबाइल में नहीं कर पाएंगे।

Earnkaro ऐप में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े?

Earnkaro एप्लीकेशन में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step1: सबसे पहले earnkaro एप्लीकेशन को ओपन कर ले।

Step2: ओपन करने के बाद आपको प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step3: Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको Payments का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step4: उसके बाद आपको Request profit payment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step5: क्लिक करने पर आपके सामने बैंक डिटेल्स का एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको Name of Bank account Holder ( खाता धारक का नाम), Bank Name ( बैंक का नाम ), Bank Branch Name ( शाखा का नाम), Bank account number (खाता संख्या), IFSC Code for Bank ( बैंक का आईएफसी कोड) डालना होगा।

Step6: इस तरह से आप earnkaro एप्लीकेशन में अपने बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु: आपको सामने बैंक डिटेल्स भरने का ऑप्शन तभी दिखाई देगा जब आप ₹10 कमा लेंगे।

Earnkaro ऐप से पैसे कैसे निकाले?

यदि आप Earnkaro एप्लीकेशन में अपने कमाए गए पैसों को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step1: सबसे पहले earnkaro एप्लीकेशन के होम पेज पर आ जाएं।

Step2: उसके बाद सबसे नीचे Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step3: क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको My Earnings का 

ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step4: क्लिक करने पर आपके सामने Request profit payment का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step5: यहां पर आपको सबसे ऊपर profit available for payment का ऑप्शन दिखाई देगा और नीचे Get Paid का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step6: क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा, जिसे भरकर आपको Verify OTP बटन पर क्लिक करना है।

Step7: इसके बाद 6 से 8 दिनों के अंदर आपका पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

FAQs – Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye?

  1. मीशो ऐप से पैसे कैसे कमाए 
  2. धनी ऐप से पैसे कैसे कमाए
  3. विंजो ऐप से पैसे कैसे कमाए
  4. ग्रो ऐप से पैसे कैसे कमाए
  5. गूगल पे से पैसे कैसे कमाए
  6. फोन पे से पैसे कैसे कमाए
  7. जुपी गोल्ड से पैसे कैसे कमाए
  8. एमपीएल से पैसे कैसे कमाए
  9. क्यूरेका प्रो से पैसे कैसे कमाए
  10. ड्रीम11 ऐप से पैसे कैसे कमाए

#1. Earnkaro से हम कितना कमा सकते हैं?

Earnkaro ऐप में पैसे कमाना पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर है, आप जितना अधिक लोगों को प्रोडक्ट का लिंक शेयर करेंगे और वे लोग आपके लिंक से किसी प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो आपको पैसा मिलेगा।

#2. Earnkaro का मालिक कौन है?

Earnkaro एप्लीकेशन के मालिक Swati Bhargava & Rohan Bhargava हैं।

#3. Earnkaro ऐप से पैसे कैसे कमाए?

Earnkaro ऐप में आप प्रोडक्ट के लिंक को शेयर करके पैसे कमा सकते हैं और रेफर एंड अर्न के द्वारा पैसे कमा सकते हैं।

#4. Earnkaro ऐप से पैसा निकालने में कितना समय लगता है?

Earnkaro एप्लीकेशन में जब आप पैसे Withdrawal करते हैं, तो आपके अकाउंट में पैसे आने में 6 से 8 दिनों का समय लगता है।

#5. EarnKaro ऐप किस देश की एप्लीकेशन है?

Earnkaro एक भारतीय एप्लीकेशन है।

निष्कर्ष – Earnkaro App Se Paise Kaise Kamaye?

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया कि आप Earnkaro App का इस्तेमाल करके कई तरह की eकॉमर्स वेबसाइट के एफिलिएट लिंक को प्रमोट कर सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं।

उसके बाद हमने आपको earnkaro एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अकाउंट बनाने के पूरे प्रोसेस को विस्तार से बताया।

हमने इस आर्टिकल में earnkaro एप्लीकेशन से पैसे निकालने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है। आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पढ़कर earnkaro एप्लीकेशन से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

Leave a Comment