ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमाए? Glowroad Se Paise Kaise Kamaye?

ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमाए? (Glowroad Se Paise Kaise Kamaye) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां से आप घर बैठे काम करके पैसे कमा सकते हैं। Glowroad ऐप में आप अपनी खुद की ऑनलाइन दुकान बना सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमा सकते हैं और घर बैठे ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Glowroad ऐप में दुकान खोलने के लिए आपको किसी Place (स्थान) की जरूरत नहीं पड़ती है, आप एक मोबाइल फोन की सहायता से इसमें अपना ऑनलाइन दुकान खोल सकते हैं।

इससे पहले हम आपको Glowroad ऐप से पैसे कमाने के बारे में बताएं आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर Glowroad ऐप क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई थी, तो आइए अब इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं।

Glowroad ऐप क्या है?

ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमाए? Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

Glowroad एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लीकेशन है, जो लोगों को ऑनलाइन सामान बेचने की अनुमति देता है। 

इसमें आपको बिजनेस शुरू करने के लिए किसी डिग्री या पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस एप्लीकेशन को साल 2017 में लांच किया गया था, पिछले 6 सालों में ही इस एप्लीकेशन ने बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली है। 

इस एप्लीकेशन में आपको फैशन, ब्यूटी और कई तरह के घरेलू उत्पाद बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं, जिसे आप बेचकर कमीशन कमा सकते हैं।

Glowroad एप्लीकेशन में आपको चैट सपोर्ट की भी सुविधा मिलती है, इसमें आप किसी भी प्रोडक्ट को बहुत ही आसानी के साथ Return (वापस) भी कर सकते हैं।

ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमाए? (Glowroad Se Paise Kaise Kamaye)

Glowroad ऐप से आप 2 तरीको से पैसे कमा सकते हैं।

#1. दूसरों के लिए प्रोडक्ट आर्डर करके

जब आप Glowroad ऐप को ओपन करते हैं, तो आपको उसके होम पेज पर बहुत सारे प्रोडक्ट दिखाई देते हैं, जिसे आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। जब किसी कस्टमर को आपका प्रोडक्ट अच्छा लगेगा तो वह आपसे संपर्क करेगा और आप उसके लिए ऑर्डर बुक कर सकते हैं और कमीशन कमा सकते हैं।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

प्रोडक्ट को शेयर करने के लिए सबसे पहले आपको उस प्रोडक्ट पर क्लिक करना होगा, क्लिक करके आप उस प्रोडक्ट की सारी डिटेल्स जैसे डिस्क्रिप्शन, रेटिंग, रिव्यू को देख सकते हैं और उसे कस्टमर के साथ शेयर कर सकते हैं।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

जब आपको किसी प्रोडक्ट का आर्डर मिलता है, तो आप Buy Now के बटन पर क्लिक करके आर्डर बुक कर सकते हैं।

ऑर्डर बुक करने के लिए सबसे पहले आपको उस प्रोडक्ट का साइज चुनना होगा और Buy Now के बटन पर क्लिक करना होगा।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

उसके बाद आपको Payment Option सेलेक्ट करना होगा, इसमें payment के सभी ऑप्शन उपलब्ध है, आप ATM, Credit Card, Net Banking के द्वारा पेमेंट कर सकते हैं, इसके अलावा आप Cash On Delivery भी चुन सकते हैं।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

उसके बाद आपको Do you want to resell and earn के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसमें आपको उस प्रोडक्ट का अमाउंट enter करना होगा, जितने में आप उस प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

जैसे कि आप ऊपर के इमेज में देख सकते हैं कि हमने एक प्रोडक्ट का प्राइस ₹400 सिलेक्ट किया है तो हमारा ₹128 का प्रॉफिट दिखा रहा है।

उसके बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना है, इसमें आपको Your Details ऑप्शन में अपना नाम डालना होगा।

Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

उसके बाद आपको Receiver Details ( जिस व्यक्ति के लिए आप सामान ऑर्डर कर रहे हैं) उसको डालना होगा। इसमें आपको उसका Mobile number, Address (पता), City (शहर), State (राज्य) डालना होगा और Place order के बटन पर क्लिक करना होगा।

जब आपका ऑर्डर डिलीवर हो जाएगा तो आपका कमीशन आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

#2. Glowroad ऐप को रेफर करके पैसे कमाए

glowroad एप्लीकेशन में पैसे कमाने का दूसरा तरीका है रेफर करके पैसे कमाने का, जब आप अपने किसी भी दोस्त को रेफर करते हैं और आपका दोस्त आपका रेफरल कोड डालकर अपना अकाउंट बनाता है तो आपको ₹1 मिलते हैं, इसी तरह से आप अपने 50 दोस्तों को रेफर कर सकते हैं।

Glowroad ऐप को रेफर करके पैसे कमाए

जब आपके दोस्त अपने अकाउंट से पहले प्रोडक्ट को आर्डर करते हैं तो आपको ₹300 मिलते हैं। इसी तरह से जब आपके तीन दोस्त रोज महीने मे एक प्रोडक्ट को आर्डर करगे तो आप महीने के ₹9000 कमा लेंगें।

Glowroad ऐप को रेफर करके पैसे कमाए

Glowroad ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

glowroad ऐप को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Google Play Store को ओपन करें।
  • उसके सर्च बार में glowroad app लिखकर सर्च करें।
  • सर्च करने पर आपको Glowroad: Resell & Earn Online एप्लीकेशन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आप glowroad app को अपने मोबाइल फोन में Install कर ले।
  • Install करने के बाद आप इस एप्लीकेशन में अपनी ऑनलाइन दुकान खोलकर पैसे कमा सकते हैं।

Glowroad ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

glowroad एप्लीकेशन में अकाउंट बनाने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।

Step1: सबसे पहले आप glowroad एप्लीकेशन को Install करके ओपन करें।

Glowroad ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

Step2: ओपन करने के बाद आप इसमें अपनी भाषा को चुने, आप हिन्दी और English में से किसी भी भाषा को चुन सकते हैं।

Step3: उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर NEXT के बटन पर क्लिक करना होगा

Step4: उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जो ऑटोमेटिक वेरीफाई हो जाएगा।

Step5: इस तरह से glowroad एप्लीकेशन में आपका अकाउंट बन जाएगा। 

Glowroad एप्लीकेशन में अपनी दुकान कैसे खोलें?

Glowroad एप्लीकेशन में आप अपनी खुद की दुकान खोल सकते हैं, इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।

Step1: सबसे पहले आपको glowroad एप्लीकेशन को ओपन करके My Shop वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।    

Step2: क्लिक करने पर आपको Create New Shop का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step3: इसमें आप अपनी दुकान का नाम डाल सकते हैं।

Step4: यदि आप चाहते हैं कि आपका कस्टमर आपसे व्हाट्सएप पर Contact कर सके तो आपको नीचे एक बटन दिखाई देगा उसे आप enable कर सकते हैं।

Step5: इस तरह से आप glowroad एप्लीकेशन में अपनी दुकान खोल सकते हैं।

Step6: आपको अपनी दुकान का एक लिंक मिलेगा जिसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु: जब कोई व्यक्ति आपके लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह आपके glowroad एप्लीकेशन में बनाए गए शॉप पर पहुंच जाएगा और जब वह यहां से किसी भी प्रोडक्ट को खरीदेगा तो आपको कुछ कमीशन मिलेगा।

Glowroad कस्टमर केयर नंबर क्या है?

यदि आपको glowroad एप्लीकेशन में प्रोडक्ट डिलीवर करने में या पेमेंट रिसीव करने में कोई समस्या होती है, तो आप कस्टमर केयर से बात करके अपनी समस्या को हल कर सकते हैं।

कस्टमर केयर से बात करने के लिए सबसे पहले आपको glowroad एप्लीकेशन के होम पेज पर आना होगा, उसके बाद My Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद आपको सबसे नीचे Help Center का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें, आप इसमें अपनी समस्या को चुन सकते हैं और उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप glowroad की टीम को care@glowroad.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

Glowroad ऐप रियल या फेक

glowroad एप्लीकेशन एक रियल एप्लीकेशन है, इसे दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन ने खरीदा है। इसमें आप किसी दूसरे व्यक्ति के लिए प्रोडक्ट आर्डर करके कमीशन कमा सकते हैं।

इस एप्लीकेशन में आपको कई कैटेगरी के प्रोडक्ट मिलते हैं जिसकी क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती है।

glowroad एप्लीकेशन को एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 4.5 की रेटिंग दी है।

Glowroad ऐप से पैसे कैसे निकाले?

glowroad एप्लीकेशन से पैसे निकालने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।

Step1: सबसे पहले glowroad एप्लीकेशन को ओपन करें।

Step2: ओपन करने के बाद My Account पर क्लिक करें।

Glowroad ऐप से पैसे कैसे निकाले?

Step3: उसके बाद आपको My Bank Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Glowroad ऐप से पैसे कैसे निकाले?

Step4: इसमें आपको बैंक डिटेल्स की सारी जानकारी जैसे अकाउंट नंबर,खाता धारक का नाम और IFSC कोड डालना होगा।

Glowroad ऐप से पैसे कैसे निकाले?

Step5: उसके बाद आप Wallet के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने पैसों को Withdrawal कर सकते हैं।

Glowroad प्लेटिनम मेंबरशिप कैसे प्राप्त करें?

यदि आप glowroad एप्लीकेशन में प्लेटिनम मेंबरशिप हासिल कर लेते हैं तो आपको हर प्रोडक्ट पर कुछ ऑफर मिलता है।

उदाहरण के लिए यदि आप एक साड़ी आर्डर करते हैं और वह साड़ी ₹400 की है और आपके पास प्लेटिनम मेंबरशिप है तो आपको यह साड़ी 360 या ₹370 में ही मिल जाएगी।

इसमें आप ₹99 देकर 3 महीने का प्लेटिनम मेंबरशिप हासिल कर सकते हैं, इसके अलावा आपके ₹149 में पूरे 1 साल के लिए प्लेटिनम मेंबरशिप प्राप्त कर सकते हैं। आप Paytm और UPI की सहायता से पेमेंट कर सकते हैं।

Glowroad प्लेटिनम मेंबरशिप कैसे प्राप्त करें?

#1. ग्लोरोड कितना कमीशन लेता है?

glowroad एप्लीकेशन में आपको जो भी कमीशन मिलता है, वो आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है glowroad एप्लीकेशन आपसे किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लेती है।

#2. क्या हम ग्लोरोड पर बेच सकते हैं?

glowroad एप्लीकेशन में आप बिना पैसे लगाए अपना ऑनलाइन शॉप खोल सकते हैं और प्रोडक्ट बेच सकते हैं।

#3. क्या ग्लोरोड भारत के बाहर डिलीवरी करता है?

Glowroad एप्लीकेशन खुद से किसी प्रोडक्ट को भारत के बाहर डिलीवर नहीं करता है।

#4. ग्लोरोड का मालिक कौन है?

glowroad के मालिक Kunal Sinha है।

#5. Glowroad ऐप किस देश का है?

Glowroad एक भारतीय ऐप है जिसका हेड क्वार्टर कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु जिले में स्थित है।

निष्कर्ष – ग्लोरोड ऐप से पैसे कैसे कमाए? Glowroad Se Paise Kaise Kamaye

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया कि Glowroad एप्लीकेशन क्या है और आप इस एप्लीकेशन का उपयोग करके पैसे कैसे कमा सकते हैं।

उसके बाद हमने इस लेख में Glowroad ऐप को डाउनलोड करके अकाउंट बनाने के पूरे प्रोसेस को विस्तार से बताया है।

उसके बाद हमने आपको Glowroad ऐप से पैसे Withdrawal करने के बारे में भी जानकारी दी है।

हमें पूरा विश्वास है आपको यह आर्टिकल पढ़कर glowroad एप्लीकेशन से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

Leave a Comment