टेंस कितने प्रकार के होते हैं (12 टेंस के नाम जानें) | Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain?

टेंस कितने प्रकार के होते हैं (12 टेंस के नाम जानें उदाहरण सहित ) | Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain? 

इस लेख में हम आपको टेंस कितने प्रकार के होते हैं? इसके बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसके अलावा आपको टेंस के प्रकार (Types Of Tense) से जुड़ी जानकारियां सरल और स्पष्ट भाषा में दी जाएंगी।

अगर आप अंग्रेजी (English) भाषा का अध्ययन करते हैं अथवा किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain? इसके बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

इस लेख में आपको टेंस की परिभाषा के साथ साथ टेंस के प्रकार और उनके पहचान की जानकारी उदाहरण सहित दी गई है, इससे आप बड़ी आसानी से जान पाएंगे कि कौन से टेंस को कैसे पहचाना जाता है?

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह लेख पढ़ने के बाद; आप बड़ी आसानी से याद रख पाएंगे कि Tense ke Kitne Bhed Hote Hain? 

इसके अलावा आपको किसी और Article पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी और आर्टिकल के अंत में आपके लिए एक वीडियो भी है, जिसे देखने के बाद आपको यह बात बिल्कुल अच्छी तरह से याद हो जायेगी कि टेंस कितने प्रकार के होते हैं और कौन-कौन से? इसलिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

टेंस क्या है (Tense Kya Hai) | टेंस कितने प्रकार के होते हैं इंग्लिश में?

टेंस को हिंदी भाषा में काल से जाना जाता है, इस प्रकार टेंस का संबंध समय से होता है। बहुत सारे लोग यह भी खोजते हैं कि काल कितने प्रकार के होते हैं? 

हालांकि किसी कार्य की स्थिति को बताने के लिए काल के आधार पर टेंस के तीन प्रकार होते हैं, जिनके 4 अलग अलग पहलू हो सकते हैं। 

टेंस के प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी देने से पहले आप यह भी जान लीजिए कि टेंस की परिभाषा क्या है?

टेंस की परिभाषा क्या है?

आसान शब्दों में समझें, तो किसी वाक्य में किसी क्रिया के होने या ना होने का बोध कराने वाले को टेंस कहा जाता है। 

अर्थात टेंस से ही हमें पता चलता है, कि इस वाक्य में जो कार्य हो रहा है वह हो चुका है अथवा जारी है या फिर आने वाले समय में होगा। 

टेंस क्या है और टेंस कितने प्रकार का होता है? इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain | टेंस कितने प्रकार के होते हैं?

अगर अंग्रेजी भाषा की बात की जाए, तो इसमें तीन प्रकार के टेंस होते हैं और इनमें से प्रत्येक टेंस 4 प्रकार के हो सकते हैं। इस प्रकार टोटल टेंस 12 प्रकार के हो सकते हैं। 

हालांकि उनके बारे में आपको आगे बताया जाएगा, अभी पहले मुख्य रूप से टेंस के तीन प्रकार के बारे में जानिए, जो नीचे दिए गए हैं। उसके बाद हम इन तीनों प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

  1. Present tense
  2. Past tense
  3. Future tense
  1. सेंटेंस से कितने प्रकार के होते हैं 
  2. टेंस कितने प्रकार के होते हैं
  3. काल कितने प्रकार के होते हैं?
  4. Free में Download करें 100 Sentences Of Simple Present In Hindi PDF

#1. Present Tense In Hindi

Present Tense का हिंदी में मतलब वर्तमान काल होता है, किसी वाक्य में Present Tense के होने से यह बोध होता है कि वर्तमान में कार्य अभी जारी है।

English grammar में present tense की परिभाषा के अनुसार, किसी वाक्य में क्रिया के जिस रुप से वर्तमान समय में किसी कार्य, घटना अथवा स्थिति का संकेत मिलता है, उसे वर्तमान काल (Present Tense) कहते हैं।

प्रेजेंट टेंस का उदाहरण

उदाहरण के रूप में, आप नीचे दिए गए वाक्यों को देख सकते हैं।

  • राजेश ने खाना बना लिया है।
  • राम मैदान में खेलता है।
  • हिमांशु पढ़ाई कर रहा है।
  • कल रात से वर्षा हो रही है

ऊपर दिए गए वाक्य को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि यह सभी वाक्य क्रिया के वर्तमान काल से संबंधित होने का संकेत देते हैं।

Present Tense की पहचान: इसकी पहचान करने के लिए आपको Present Tense के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, चुका है, चुकी है, लिया है, रहा है, रही है, आदि शब्द दिखाई देंगे।

Present Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain?

Present Tense के निम्नलिखित चार प्रकार होते हैं।

  1. Present indefinite tense (अनिश्चित वर्तमान काल)
  2. Present continuous tense (अर्पूण वर्तमान काल)
  3. Present perfect tense (पूर्ण वर्तमान काल)
  4. Present perfect continuous tense (पूर्ण-अपूर्ण वर्तमान काल)

#2. Past Tense In Hindi

Past Tense का हिंदी में मतलब भूत काल होता है, किसी वाक्य में Past Tense के होने से यह बोध होता है कि कार्य भूतकाल में समाप्त हो चुका है।

English grammar में Past tense की परिभाषा के अनुसार, किसी वाक्य में क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में किसी कार्य, घटना अथवा स्थिति का संकेत मिलता है, उसे भूत काल (Past tance) कहते हैं।

पास्ट टेंस के उदाहरण

उदाहरण के रूप में, आप नीचे दिए गए वाक्यों को देख सकते हैं।

  • राजेश ने खाना बना लिया था।
  • राम मैदान में खेलता था।
  • हिमांशु पढ़ाई कर रहा था।
  • कल रात से वर्षा हो रही थी।
  • वह घर जा चुका था।

ऊपर दिए गए वाक्य को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि यह सभी वाक्य क्रिया के भूतकाल (बीते हुए समय) से संबंधित होने का संकेत देते हैं।

Past Tense की पहचान: इसकी पहचान करने के लिए आपको Past Tense के वाक्यों के अंत में ता था, ती थी, चुका था, चुकी थी, लिया था, रहा था, रही थी, आदि शब्द दिखाई देंगे।

Past Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain?

Past Tense निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं।

  1. Past indefinite tense (अनिश्चित भूत काल)
  2. Past continuous tense (अपूर्ण भूत काल)
  3. Past perfect tense (पूर्ण भूतकाल)
  4. Past perfect continuous tense (पूर्ण-अपूर्ण भूतकाल)

#3. Future Tense In Hindi

Future Tense का हिंदी में मतलब भविष्य काल होता है, किसी वाक्य में Future Tense के होने से यह बोध होता है कि कार्य भविष्य में होगा।

English grammar में Future tense की परिभाषा के अनुसार, किसी वाक्य में क्रिया के जिस रुप से आने वाले समय में किसी कार्य, घटना अथवा स्थिति का संकेत मिलता है, उसे भविष्य काल (Future tance) कहते हैं।

फ्यूचर टेंस का उदाहरण

उदाहरण के रूप में, आप नीचे दिए गए वाक्यों को देख सकते हैं।

  • राजेश ने खाना बना लिया होगा।
  • राम मैदान में हिमांशु के साथ खेलता होगा।
  • हिमांशु घर में पढ़ाई कर रहा होगा।
  • गांव में कल रात से वर्षा हो रही होगी।
  • वह कल तक घर जा चुका होगा।

ऊपर दिए गए वाक्य को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि यह सभी वाक्य क्रिया के भविष्यकाल (आने वाले समय) से संबंधित होने का संकेत देते हैं।

Future Tense की पहचान: इसकी पहचान करने के लिए आपको Future Tense के वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, चुका होगी, चुकी होगी, लिया होगा, रहा होगा, रही होगी, आदि शब्द दिखाई देंगे।

Future Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain? 

Future Tense निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं।

  1. Future indefinite tense (अनिश्चित भविष्य काल)
  2. Future continuous tense (अपूर्ण भविष्य काल)
  3. Future perfect tense (पूर्ण भविष्य काल)
  4. Future perfect continuous tense (पूर्ण अपूर्ण भविष्य काल)

निष्कर्ष – Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain?

English सीखना इतना कठिन नहीं है, जितना आपको लगता है। अगर आप सही तरीके से Tense बारे में समझ लेते हैं और धीरे-धीरे इसका अभ्यास करते हैं, तो आप जल्दी से इंग्लिश भाषा को समझने लगेंगे।

हम आशा करते हैं कि आपको टेंस कितने प्रकार के होते हैं? इसके बारे में पता चल गया होगा। उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपने टेंस के प्रकार से जुड़ी बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियों को जाना होगा।

अगर आपको अभी भी टेंस के प्रकार और उनकी पहचान आदि से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

हमें यथासंभव आपको जवाब जल्द से जल्द देंगे। अगर आपको यह आर्टिकल Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद!

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

4 thoughts on “टेंस कितने प्रकार के होते हैं (12 टेंस के नाम जानें) | Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain?”

  1. आपके हिसाब से अंग्रेजी के टेंस सीखना आसान है लेकिन मुझे लगता है सीखने के साथ साथ रुचि का होना बहुत जरूरी है फिर चाहे वो अंग्रेजी के टेंस हो या कोई भी अन्य काम और एक सही गाइडेंस

    Reply

Leave a Comment