कुकू एफएम से पैसे कैसे कमाए | KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye?

कुकू एफएम से पैसे कैसे कमाए: KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye और इसके लिए KuKu FM पर content creator बनने की योग्यता क्या है? तथा KuKu FM पर कौन-कौन पैसा कमा सकता है?

अगर आप भी इन सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं और आपको भी यह जानना है कि आप KuKu FM से पैसे कैसे कमा सकते हैं? तो आपको इस आर्टिकल में KuKu FM से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी और इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि आप KuKu FM पर content creator कैसे बन सकते हैं?

अगर आप KuKu FM से पैसे कमाने के बारे में जानने के लिए उत्सुक है, तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ाना चाहिए क्योंकि इसमें यह भी बताया गया है कि आप KuKu FM पर पैसे कमाने के अन्य तरीकों जैसे कि sponsorships और brand collaboration से पैसे कैसे कमा सकते हैं? 

तो चलिए फिर यह जानने का प्रयास करते हैं कि KuKu FM पर पैसा कैसे कमाया जाता है? लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि KuKu FM क्या है? 

कुकू एफएम क्या है? (What is KuKu FM) 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि KuKu FM एक पॉडकास्ट प्लेटफार्म है, जहां पर आप बहुत सारी ऑडियो बुक्स को अलग-अलग भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

KuKu FM पर आपको ऑडियो बुक समरी और पॉडकास्ट, poems, News, joke’s mythological, motivational stories आदि भी सुनने को मिलती है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आप 15 से भी अधिक भाषाओं और बोलियों में KuKu FM का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

Kuku FM पर बहुत सारे content creators भी मौजूद है, जो पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स Summary से संबंधित Content Create करते हैं और इस वजह से KuKu FM प्लेटफॉर्म लोगों के बीच में बहुत ही लोकप्रिय है।

अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है, लेकिन किसी वजह से आपके पास किताबों को पढ़ने के लिए समय नहीं है, तो आप KuKu FM को डाउनलोड करके ऑडियोबुक्स को ऑनलाइन अथवा Offline सुन सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप बहुत सारी कहानियों का आनंद भी उठा सकते हैं।

कुकू एफएम से पैसे कैसे कमाए: KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye?

KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि KuKu FM भारत का सबसे बड़ा non music audio platform है, जिस पर रोजाना 1 लाख से भी ज्यादा लोग अपने पसंदीदा ऑडियो को सुनने के लिए आते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं समय के साथ Kuku FM Users की संख्या बढ़ती जा रही है और इसलिए यदि आप KuKu FM पर content क्रिएट करना शुरू करते हैं, तो आप भी अपने कंटेंट को Monetize कर सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं।

लेकिन KuKu FM पर मौजूद अपने कंटेंट को Monetize करके पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपके Audio Stories, Podcasts, Audiobooks, आदि पर 1 लाख monthly listeners होने चाहिए।

कुल मिलाकर आपको KuKu FM से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले KuKu FM पर Creator बनना पड़ेगा, इसके बारे में अब हम आपको सारी जानकारी डिटेल में देंगे।

  • Kuku FM creator बने
  • इसके लिए KuKu FM पर अपना अकाउंट बनाएं
  • KuKu FM पर creator बनाने के लिए योग्यता मापदंड का पालन करें।
  • KuKu FM पर Content Create करें और प्रकाशित करें।
  • अब अपने कंटेंट को मोनेटाइज करें और पैसे कमाए।

KuKu FM का creator कौन बन सकता है? 

कोई भी व्यक्ति KuKu FM Creator बन सकता है, जो informational audio / story / books / podcast आदि लिख सकता है। ऐसा व्यक्ति KuKu FM के साथ एक creator बन सकता है और वह Kuku FM creator कहलाता है।

KuKu FM पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं? 

चूंकि KuKu FM से पैसे कमाने के लिए आपको इस पर अपना अकाउंट बनाने की आवश्यकता होगी, इसलिए इसके बारे में भी जान लीजिए। आप नीचे दिए गए आसान Steps में KuKu FM पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

  • सबसे पहले इसे डाउनलोड करने के पश्चात अपने स्मार्टफोन में Open करें।
  • अब अपनी भाषा का चयन करें।
  • लॉग इन करने के लिए दिए गए Google, Facebook, mobile number आदि में से किसी एक ऑप्शन का चयन करें।
  • OTP verification को complete करें।
  • अब आप Kuku FM app पर पंजीकृत हो चुके होते हैं।

KuKu FM creator बनने के लिए योग्यता: 

KuKu FM पर creator बनने के लिए आपके पास कोई डिग्री होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन आपके पास ढेर सारा जुनून और दृढ़ संकल्प और रचनात्मकता होनी चाहिए, जो एक कलाकार के अंदर होती है।

इसके साथ ही निम्नलिखित बातों का पालन करते हैं, तब आप KuKu FM पर creator बनने के योग्य होंगे।

  • आपका Audio Content मनोरंजक अथवा सूचनात्मक होना चाहिए।
  • अब आपको KuKu FM पर अपने कंटेंट को मोनेटाइज करने के लिए आवश्यक न्यूनतम पात्रता मानदंड को भी जान लेना चाहिए।
  • आपको किसी भी प्रकार की पायरेसी नहीं करनी है, इसका मतलब है कि दूसरे के कंटेंट को पुनः प्रकाशित करके कॉपीराइट पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करना है।
  • किसी भी प्रकार की गलत जानकारी नहीं देनी है।
  • आपको हमेशा Kuku FM के बुनियादी और creator friendly community के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  • अपने कंटेंट को ऑडियो बुक या स्टोरी, पॉडकास्ट से संबंधित सही शैली में प्रकाशित करना चाहिए।
  • आपको हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली अथवा मराठी भाषा में Content Create करना है।

पैसे कमाने के लिए KuKu FM का उपयोग कैसे करें? 

KuKu FM से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले Kuku FM app को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके, इस पर अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा। उसके पश्चात आप इस पर Content Create करने के लिए ई-मेल अथवा फोन नंबर की मदद से इस पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

अब आप Kuku FM creator बनने के लिए अपनी Kuku profile के ऑप्शन पर जाकर आवश्यक जानकारियों को सही-सही भरकर सबमिट कर सकते हैं।

Kuku FM creator बनने के पश्चात आप अपने कंटेंट का विवरण भरकर और थंबनेल आदि अपलोड करके अपने Show के भीतर record किए गए अपने Audio को KuKu FM पर प्रकाशित कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें: अपनी सामग्री का मोनेटाइजेशन करने के लिए आपको kalakaar@kukufm.com पर एक सत्यापन संदेश भेजना होगा, जिसमें आपके वर्तमान आंकड़े और Kuku FM profile link के साथ ही एक मानक विषय पंक्ति के साथ संपर्क विवरण का उल्लेख किया गया है।

अपनी सामग्री का मोनेटाइजेशन करने के लिए आवेदन करने के पश्चात KuKu FM की टीम आपके अनुरोध की समीक्षा करेगी और अधिकतम 7 कार्य दिवसों के भीतर अपना जवाब देगी।

KuKu Monetization Policy For Earning 

अब आपको KuKu FM पर अपने कंटेंट को monetize करने और पैसे कमाने के लिए आवश्यक न्यूनतम पात्रता मानदंड को भी जान लेना चाहिए।

1. Content की मात्रा:

  • आपको अपने कंटेंट का मोनेटाइजेशन करने के लिए कम से कम 10 सामग्री KuKu FM पर अपलोड करनी चाहिए।
  • आपको प्रति सप्ताह 1 ऑडियो कंटेंट प्रकाशित करने की न्यूनतम आवृत्ति बनाए रखनी चाहिए।

2. Content की गुणवत्ता:

  • आपको अपनी सामग्री को विशेष रूप से Kuku FM पर होस्ट करना होगा।
  • इस तथ्य की पुष्टि करने के लिए कि यह मूल सामग्री है, आपको अपने पूरे show में एक बार KuKu FM का उल्लेख करना चाहिए।
  • आपका खाता followers और प्रति माह सुनने के घंटों के संदर्भ में प्रति स्तर दिए गए मानदंडों से मेल खाना चाहिए।

3. Content की अवधि:

  • यह 5 मिनट से अधिक और 25 मिनट से कम होना चाहिए। 
  • यदि कोई एपिसोड बहुत लंबा है, तो लोग रुचि खो देते हैं। 
  • बहुत छोटा होने पर लोग आपको या आपके show को याद नहीं करते हैं।

4. Content की वैधता:

  • सामग्री प्रकाशित करने के लिए आपके पास आवश्यक कानूनी अधिकार होने चाहिए।
  • आपके show में तीसरे पक्ष की सामग्री (यदि कोई हो) के लिए आपके पास आवश्यक अनुमतियां होनी चाहिए।

एक बार जब आप ऊपर बताए गए मानदंड हासिल कर लेते हैं, तो उसके पश्चात आपको KuKu FM पर कलाकार के रूप में जाना जाता है और कुकू कलाकार बनने के पश्चात आपके पास अपने कंटेंट को मोनेटाइज करने के तीन स्तर होते हैं, जो नीचे बताए गए हैं।

Your Journey to Become A Kuku Kalakaar 

यहां पर हमने आपके लिए एक सूची प्रदान की है, जिसमें आप KuKu FM पर content creator बनकर पैसे कमाने की अपनी यात्रा को पढ़ सकते हैं। इसमें यह बताया गया है कि किस किस स्तर पर KuKu FM की तरफ से Creator Rewards के रूप में कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी।

स्तरlistens(हर महीने)समर्थक(हर महीने)Total Listening Duration(हर महीने)आपको क्या मिलेगा?
15k0.5k250 घंटाTraffic boost: हम आपको हमारे ऐप की सही प्लेलिस्ट और स्क्रीन पर प्रचारित करेंगे
exclusive whatsapp group:
आप हिंदी और वर्नाक्यूलर सामग्री निर्माताओं के भारत के सबसे बड़े समुदाय का हिस्सा बन जाएंगेअपने show को आगे बढ़ाने के टिप्स और ट्रिक्स
Advanced Analytics: अपने दर्शकों और उनकी आवश्यकताओं को जानें
225k2.5k1200 घंटाPriority access to Kuku FM Exclusive webinars: अगले स्तर तक पहुँचने में आपकी मदद करने के लिए महीने में एक बार workshops
Priority access to Kuku FM Exclusive Workshop (online and offline):
हमारे समुदाय मीटअप के माध्यम से हमारे मंच पर अन्य सामग्री निर्माताओं के साथ जुड़ें और अपनी मंडली का विस्तार करेंएक हैंगआउट पर विशेष
Advice from Top Creators:
शीर्ष-स्तर के रचनाकारों से मार्गदर्शनवैयक्तिकृत सामग्री सुधार युक्तियाँ
verified tick: हां, आप अपनी प्रोफ़ाइल पर एक सत्यापित टिक के साथ एक आधिकारिक प्रभावशाली व्यक्ति बन जाएंगे
Premium Producer Support: सोशल मीडिया जैसे विभिन्न अन्य चैनलों के माध्यम से अपनी सामग्री का प्रचार करना और अपनी प्रोफ़ाइल को प्रीमियम के रूप में नया स्वरूप देना।
3100k10k5000 घंटाsuper promotional reach: अधिसूचना, बैनर, क्रॉस प्रमोशन, आपको यह सब मिलता है।
brand collaboration: आधिकारिक तौर पर सीएसआर अभियानों पर KuKu FM के साथ काम करने और KuKu FM के पीआर का हिस्सा बनने का मौका, बाजार में अपनी ब्रांड छवि को ऊंचा करें।
Monetization through Sponsored Ads:
अद्भुत मुद्रीकरण अनुबंध50k मासिक सुनने के बाद, विवरण और शर्तों को आपको सूचित किया जाएगा
ad network:
अपनी स्ट्रीम में इन-ऐप विज्ञापन डालें और प्रति विज्ञापन इंप्रेशन के आधार पर कमाई करें

KuKu कलाकार के लिए ध्यान देने योग्य बातें: 

  • एक बार जब आप ऊपर बताए गए टेबल के अनुसार किसी स्तर को हासिल कर लेते हैं, तब आपको KuKu FM की तरफ से एक स्तर ऊपर अपग्रेड कर दिया जाता है।
  • एक बार जब आप कोई स्तर प्राप्त कर लेते हैं, तब आपको उसे बनाए रखने के लिए अपने दर्शकों और listening duration को बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।
  • KuKu FM की तरफ से आपके वर्तमान प्रदर्शन के अनुसार स्तरों को फिर से देखने और निर्धारित करने के लिए हर तीसरे महीने में इसका आकलन किया जाएगा।
  • KuKu FM से पैसा कमाने के लिए आपको हर समय न्यूनतम योग्यता मानदंड बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

KuKu FM से कितना पैसा कमा सकते हैं? 

इस बात का कोई सीधा सा जवाब नहीं है कि KuKu FM से कितना पैसा कमा सकते हैं?

क्योंकि आप KuKu FM पर अपने मेहनत के अनुसार पैसा कमाते हैं और आपके podcasts अथवा ऑडियो बुक पर जिस प्रकार से audience engagement होता है, आप उसके अनुसार जितना चाहे उतना पैसा कमा सकते हैं।

KuKu FM पर संबंधित प्रश्न 

यहां पर कुछ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानकारी दी गई है, जो KuKu FM से पैसे कैसे कमाए से संबंधित हैं और आपको लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पूछे जाते हैं। इसलिए आपको इन सवालों के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए।

Kuku FM किस देश का App है? 

आपको यह जानकर खुशी होगी कि KuKu FM एक भारतीय App है और इस प्रकार KuKu FM भारत की incorporation company मानी जा सकती है।

Kuku FM का मालिक कौन है? 

KuKu FM इनकॉरपोरेशन कंपनी के तीन co-founders है, जिनमें Vinod Meena, Vikas Goyal और Lalchand Bisu शामिल हैं।

Kuku FM Download कैसे करें?  

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तब आपको कोई आप हमको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टाल कर सकते हैं। अथवा अगर आप आईओएस स्मार्टफोन के यूजर हैं तब आप इसे Apple store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Kuku FM का इस्तेमाल कैसे करें?

KuKu FM का उपयोग करने के लिए आपके पास Android अथवा iOS स्मार्टफोन होना चाहिए, तभी आप इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल फोन में इसका यूज कर सकते हैं।

KuKu FM कितनी भाषाओं में उपलब्ध है?

वर्तमान समय में KuKu FM पांच मातृ भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी तमिल आदि भाषाएं मौजूद है।

Popular Posts: 

Conclusion – KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye? 

हम उम्मीद करते हैं कि KuKu FM से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं? विषय पर लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के पश्चात अब आप समझ चुके होंगे कि KuKu FM से पैसे कमाने के लिए आपको KuKu FM के Creator reward program को join करना पड़ेगा और उसके पश्चात आप KuKu FM प्लेटफार्म  की मदद से बहुत सारी चीजें हासिल कर सकते हैं।

अगर आपको इस आर्टिकल में बताया गया कुकु एफएम से पैसा कमाने का तरीका पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें और घर बैठे पैसे कमाने के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए हमारे Blog की दूसरे articles को पढ़ते रहें, धन्यवाद।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

1 thought on “कुकू एफएम से पैसे कैसे कमाए | KuKu FM Se Paise Kaise Kamaye?”

  1. Wow क्या बढ़िया आर्टिकल लिखा है। हर जानकारी दे हुई है। मैने भी earn money के उपर article लिखे है

    Reply

Leave a Comment