भाषा क्या है, भाषा से आप क्या समझते है | भाषा कितने प्रकार की होती है और विशेषताएं

भाषा क्या है, भाषा से आप क्या समझते है | भाषा कितने प्रकार की होती है और विशेषताएं जानिए

इस लेख में हम आपको भाषा क्या है और भाषा किसे कहते हैं, इसके बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। 

इस लेख में आपको भाषा के प्रकार से जुड़ी जानकारियां सरल और स्पष्ट भाषा में दी जाएंगी। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा (competitive exam) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको Bhasha Kya Hai? भाषा से आप क्या समझते हैं भाषा का महत्व समझाइए, इसके बारे में पूरी जानकारी पता होना चाहिए। क्योंकि प्रश्न कहीं से भी पूछे जा सकते हैं।

भाषा से आप क्या समझते हैं | भाषा का महत्व जानें 

इस आर्टिकल में भाषा के बारे में व्याख्यात्मक रूप से चर्चा की गई है, जिससे छात्रों को भाषा के बारे में जानने को मिलता है और वे बड़ी ही आसानी से किसी को समझा सकते हैं, कि दो लोगों की भावनाओ को समझने के लिए भाषा को जानना क्यों आवश्यक है?

इसके अलावा इस आर्टिकल में आपको भाषा का महत्व, विशेषताएं, प्रकार तथा इसके मूल सिद्धांत के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। 

इसके अलावा Article में आपके लिए एक वीडियो भी है, जिसे देखने के बाद आपको यह बात बिल्कुल अच्छी तरह से याद हो जायेगी, कि भाषा क्या है? इसलिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

भाषा क्या है? (Bhasha Kya Hai)

आसान शब्दों में भाषा अपने मन के विचारों अथवा भावना को दूसरों के सामने व्यक्त करने का एक साधन है। सभी प्राणी अपने विचार व्यक्त करने के लिए किसी न किसी साधन का उपयोग करते हैं, जिसमें मनुष्य अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए भाषा का प्रयोग करता है। 

भाषा की परिभाषा क्या है?

भाषा को आसान शब्दों में परिभाषित किया जाए तो यह एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम इंसान अपने मन के भाव अथवा विचारों को एक दूसरे के साथ बोलकर, सुनकर और लिखकर अथवा पढ़कर आदान-प्रदान कर सकते हैं।

स्वीट के अनुसार ध्वन्यात्मक शब्दों द्वारा विचारों को प्रकट करना ही भाषा है।

हिंदी में भाषा की परिभाषा क्या है?

हिंदी भाषा को वह साधन माना जाता है, जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति अपना विचार है, किसी दूसरे के सामने व्यक्त करता है। इस प्रकार मनुष्य अपनी भावनाओं, विचारों और अनुभूतियों को भाषा के माध्यम से ही प्रदर्शित करता है, जिससे दूसरे लोग जान सकते हैं कि वह व्यक्ति क्या चाहता है?

भाषा कितने प्रकार की होती है? 

भाषा को मुख्यतः इसकी प्रकृति के अनुसार तीन भागों में विभाजित किया गया है, जो निम्नलिखित है।

  • मौखिक भाषा 
  • लिखित भाषा 
  • सांकेतिक भाषा

भाषा के कितने अंग होते हैं?

भाषा विज्ञान के अंतर्गत भाषा के चार अंग है, जिसमे वाक्य, अर्थ तथा ध्वनि और रूप (शब्द) शामिल हैं।

हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है और हिंदी भाषा के अलावा देवनागरी संस्कृत भाषा की भी लिपि है।

भाषा के मूल तत्व कितने होते हैं?

भाषा के वाक्य का गठन दो तत्वों से होता है, जिसमें मुख्य तत्व और विशेषक तत्व शामिल हैं और इन दोनों ही तत्वों में कई अन्य मुख्य तत्व होते हैं, जो भाषा के मूल तत्व कहलाते हैं।

मुख्य तत्व: 

  1. संज्ञा अथवा उद्देश्य 
  2.  क्रिया अथवा विधेय

विशेषक तत्व: 

  1. योग्यता 
  2. आसत्ति अथवा निकटता 
  3. आकांक्षा

हिंदी की उपभाषाएं कितनी हैं?

वैसे तो हिंदी की अनेक उपभाषाएं (बोलियां) हैं, जिसमें से भारत में कुल 18 भाषाएं बोली जाती हैं।

हिंदी की प्रमुख उपभाषाओं में अवधी, कन्नौजी, ब्रजभाषा, बुंदेली, हाडोती, हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी, नागपुरी, छत्तीसगढ़ी आदि उपभाषाएं शामिल हैं।

वर्तमान हिंदी भाषा में कितनी ध्वनियों का प्रयोग होता है?

वर्तमान हिंदी भाषा में कुल 52 ध्वनियों का प्रयोग होता है, जिसमें स्वर और व्यंजन शामिल है।

विश्व में हिंदी भाषा कौन से स्थान पर है?

विश्व में हिंदी भाषा का स्थान तीसरे नंबर पर है। World Language Database के 22वें संस्करण इथोनॉलेज में बताया गया कि दुनिया भर में 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल है। जिसमें से हिंदी भाषा का स्थान तीसरे नंबर पर है।

भाषा के कितने पक्ष हैं?

मूल रूप से भाषा के 3 पक्ष है, जिसमें सामाजिक पक्ष व्यक्तिगत पक्ष और सर्वव्यापक पक्ष शामिल है।

विश्व की प्रमुख भाषाएं कौन सी है?

विश्व की 16 प्रमुख भाषाएं हैं, जिसमे अंग्रेजी, चीनी, हिंदी, रूसी, फ्रांसीसी, पुर्तगाली, बांग्ला, इतावली, उर्दू, जर्मन जापानी, स्पेनी, तमिल और तेलुगू आदि शामिल है।

विश्व में सबसे ज्यादा भाषा कौन सी बोली जाती है?

विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है और हिंदी भाषा का स्थान तीसरे नंबर पर है।

भाषा के प्रमुख अवयव कौन से हैं?

भाषा के प्रमुख अवयवों में शब्दार्थ, नाथविद्या तथा वाक्यविन्यास/व्याकरण और व्यवहारिक शामिल है।

  1. यथार्थवाद क्या है?  
  2. वाक्य के कितने भेद होते हैं
  3. भाषा क्या है, किसे कहते है (Bhasha Kya Hai)
  4. लोकतंत्र क्या है (Loktantra Kya Hai) 
  5. भारतीय संविधान क्या है 
  6. कुतुब मीनार के बारे में जानकारी 
  7.  

निष्कर्ष | भाषा क्या है, भाषा से आप क्या समझते है?

उम्मीद है कि, यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि भाषा क्या है? हमें विश्वास है कि, यह आर्टिकल आपको भाषा को समझने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा इसे पढ़ने के बाद आप किसी को भाषा के बारे में बता भी सकते हैं।

इस तरह के महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने में बहुत मेहनत लगती है, इसलिए अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें। धन्यवाद! 

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

Leave a Comment