योग बुक इन हिंदी पीडीएफ | Best Yoga Book In Hindi Pdf

अगर आप भी योगाभ्यास करना चाहते हैं, तो योग के विभिन्न आसनों और तरीकों के जानने के लिए आपको अपने खाली समय में हमारे द्वारा बताई गई Best Yoga Books जरूर पढ़नी चाहिए। 

वर्तमान समय में योग के बेहतरीन फायदों को देखते हुए बहुत सारे लोग योग को अपने जीवन में महत्व देने लगे हैं।

इसलिए बहुत सारी Yoga Books का अध्ययन करने के बाद, हमने इस Best Yoga Books In Hindi आर्टिकल में  सर्वश्रेष्ठ योग की पुस्तकों को आपके साथ साझा किया है। जो आपके योगाभ्यास को पहले से बेहतर बनाने में अच्छा मार्गदर्शन कर सकती है।

Affiliate Disclosure: Article में आगे बढ़ने से पहले हम आपको इस Article में दी गई Affiliate Links के बारे में यह सूचित करना चाहते हैं कि आप नीचे दी गई Affiliate Link के माध्यम से इन सभी पुस्तकों को खरीद सकते हैं। 

जिससे हमें कुछ Commission मिल जाएगा, ऐसा करके आप हमारी मदद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Extra पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आपको सभी पुस्तकें अपने MRP मूल्य पर ही प्राप्त होंगी।

List of 10 Best Yoga Book In Hindi

वैसे तो इंटरनेट पर आपको बहुत सारी योगा बुक मिल जाएंगी, लेकिन उनमें से कौन सी योग पुस्तक खरीदना अधिक लाभदायक होगा?

इस बात को लेकर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है, इसलिए हमने यहां पर 10 Best Yoga Books In Hindi को सूचीबद्ध किया है। 

Name of Best Yoga Books In HindiAuthor Name of Best Yoga Books In HindiBuy Now
पतंजलि योग सूत्रस्वामी विवेकानंदBuy Now
पतंजलि योग दर्शनडॉ मृदुल कीर्तिBuy Now
योग निद्रास्वामी सत्यानंद सरस्वतीBuy Now
योग संजीवनीयोग गुरु धीरजBuy Now
योग और योगासनस्वामी अक्षय आनंदBuy Now
संपूर्ण योग विद्याराजीव जैन (त्रिलोक)Buy Now
योग द्वारा स्वस्थ जीवनBKS IyengarBuy Now
आसन प्राणायाम मुद्रा बंधस्वामी सत्यानंद सरस्वतीBuy Now
ध्यान तथा इसकी पद्धतियांस्वामी विवेकानंदBuy Now
योग साधना व योग चिकित्सा रहस्यस्वामी रामदेवBuy Now
List of Best Yoga Books In Hindi

अब हम आपको बेस्ट योगा बुक्स के बारे में संक्षिप्त विवरण देंगे, जिन्हें आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। उसके बाद आप बड़ी आसानी से यह निर्णय ले पाएंगे कि सबसे पहले आपको कौन सी Yoga Book खरीदना चाहिए?

1. Best Book on Yoga: पंतजलि योग सूत्र 

यह पुस्तक Best Yoga Books In Hindi की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक है, जिसमें स्वामी विवेकानंद जी ने महर्षि पतंजलि के पातंजल योगसूत्र की व्याख्या किया है।

महर्षि पतंजलि के अनुसार: अपने मन की वृत्तियों को इधर-उधर बहकने से रोककर; एक जगह पर स्थिर रखना ही योग है। 

पतंजलि योग सूत्र पुस्तक में जीवन को सही दिशा देने वाले सूत्रों का संकलन किया गया है; जो आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेंगे।

यह पुस्तक आपको शाश्वत सत्य की खोज में मार्गदर्शन भी करेगा। इसके अलावा यह पुस्तक आपके मस्तिष्क के आध्यात्मिक ज्ञान को और भी अधिक मजबूत बनाएगा।

जिस प्रकार से किसी दर्पण में एक व्यक्ति का प्रतिबिंब दिखाई देता है; ठीक उसी प्रकार इस पुस्तक में बताई गई योगसाधना करके आप अपने मन के भीतर के प्रतिबिंब को देखने में सक्षम हो सकते हैं।

महर्षि पतंजलि का कहना है कि योग का विषय विशाल महासागर की तरह है, जिसमें कोई व्यक्ति जितनी गहराई जायेगा, वह उतना ही रहस्यों का ज्ञान प्राप्त करता जाता है।

यह पुस्तक क्यों पढ़ें? अगर आप अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो यह पुस्तक अवश्य पढ़ें और इसमें बताए गए योग का दृढ़ विश्वास के साथ अभ्यास करने का प्रयास करें। 

2. पतंजलि योग दर्शन 

Best Yoga Books In Hindi के क्रम में अगली पुस्तक का नाम पतंजलि योग दर्शन है, जिसकी रचना महर्षि पतंजलि ने 3000 वर्ष पहले की थी। 

इस पुस्तक का लक्ष्य मनुष्य का मार्गदर्शन ऐसे करना है; जिससे वह आगे चलकर अपने जीवन के परम लक्ष्य यानी मोक्ष को प्राप्त कर सके। यह पुस्तक संस्कृत में थी, लेकिन फिर इसका हिंदी अनुवाद भी किया गया।

इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद डॉ मृदुल कीर्ति जी ने बहुत ही सरल तरीके से किया है, जिससे आपको योग दर्शन में लिखे गए संस्कृत भाषा के श्लोक या उद्धरण आदि समझने में आसानी होगी।

आपको यह पुस्तक Amazon पर उचित भाषा में मिल जायेगी, जहां से खरीदकर आप इसे पढ़ सकते हैं।

3. Best Yoga Books In Hindi: योग निद्रा

जैसा कि हमने इस आर्टिकल में पहले भी उल्लेख किया है कि महर्षि पतंजलि के अनुसार; अपने मन के विचारों को एक जगह पर स्थिर रखना ही योग है। 

ठीक उसी प्रकार जागते हुए सोना ही योग निद्रा होता है, जिसका तात्पर्य आध्यात्मिक नींद से है।

इस योग निद्रा पुस्तक में बताए गए तरीके से आप अपने मानसिक तंत्र का उपयोग करके; शरीर और मन को सचेत अवस्था में ही आराम देकर स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। 

आसान भाषा में समझा जाए, तो यह आपके सोने और जागने के मध्य की ऐसी अवस्था (Stage) है; जिसमें आप जागते हुए सोते हैं और अपने शरीर में ऊर्जा का संरक्षण करते हैं। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का भंडार भरा रहता है।

योग निद्रा क्यों पढ़ें: आज के समय में तनाव की समस्या से मनुष्य की एक बड़ी आबादी परेशान है, तनाव व अवसाद के कारण ही बहुत सारे लोगों को कई तरह की मानसिक बीमारियां होने लगती है। 

जिससे न केवल मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है बल्कि वह सही निर्णय नहीं ले पाता है। इसलिए तनावग्रस्त लोग योग निद्रा पुस्तक में बताए गए योग का अभ्यास करके; अपने मानसिक तनाव को दूर रखते हुए, अपने शरीर को भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

कुल मिलाकर पुस्तक बहुत ही अच्छी है, इसलिए आप इसे एक बार अवश्य पढ़ सकते हैं।

4. Best Yoga Book: योग संजीवनी 

हमारी Best Yoga Books In Hindi की लिस्ट में से अगली Yoga Book का नाम योग संजीवनी है, जो योग गुरु धीरज के द्वारा लिखी गई है और यह पुस्तक बहुत ही सरल भाषा में लिखी गई है। जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है।

इस पुस्तक की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ उन्ही योगासनों के बारे में जानकारी दी गई है। जो आपके आधुनिक जीवन की समस्याओं का निवारण कर सकते हैं और जिन्हें पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं।

शायद इसीलिए इस पुस्तक को Amazon पर 4.7/5 की रेटिंग मिली है। इस पुस्तक में योग से जुड़े फायदे के बारे में भी काफी अच्छे से समझाया गया है।

हमारा सुझाव है कि यदि आप चिंता तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको इन से छुटकारा पाने के लिए यह योग पुस्तक पढ़नी चाहिए। 

इसके अतिरिक्त यदि आप योग शिक्षक बनना चाहते हैं, तो भी आपको यह पुस्तक पढ़ना चाहिए। क्योंकि यह पुस्तक आपको योग शिक्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

5. योग और योगासन 

योग और योगासन भी योग की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक है, जोकि स्वामी अक्षय आनंद जी के द्वारा लिखी गई है। 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस पुस्तक के लेखक स्वामी अक्षय आनंद जी ने योग की दुनिया में काफी अच्छी ख्याति प्राप्त की है। इन्होंने योगासन और प्राणायाम तथा सम्मोहन विज्ञान, अध्यात्म विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की है।

इस योग पुस्तक में स्वामी जी ने योग और योगासनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की है।

अगर आप विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त हैं और किसी भी प्रकार की दवा का असर नहीं हो रहा है, तो आपको इस पुस्तक में बताए गए योगासन से रोगों का इलाज करना 

चाहिए। 

क्योंकि इस पुस्तक में स्वामी जी ने योगासनों के साथ साथ उनका स्वास्थ्य से जुड़े संबंधों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया है। योग और योगासन पुस्तक में स्वामी आनंद अक्षय जी ने यह बताया है कि आप योग की मदद से किस प्रकार से निरोग रह सकते हैं?

योग और योगासन पुस्तक की उपयोगिता को देखते हुए ग्राहकों ने इसे Amazon पर 5/5 की रेटिंग दिया है। इसलिए आप चाहें तो यह पुस्तक खरीदकर पढ़ सकते हैं।

6. संपूर्ण योग विद्या 

संपूर्ण योग विद्या नामक योग पुस्तक भी योगा की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक है, क्योंकि इस पुस्तक में योगासन, प्राणायाम और मुद्रा बंध तथा ध्यान एवं कुंडलिनी योग से संबंधित संपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है।

योग के अतिरिक्त इस पुस्तक में आपको जीवन शैली और खानपान तथा आयुर्वेद से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी उचित जानकारी दी गई है।

संपूर्ण योग विद्या नामक योग की पुस्तक के लेखक राजीव जैन जी हैं। इसके अतिरिक्त आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस पुस्तक को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

इस पुस्तक को ग्राहकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। अगर फ्लिपकार्ट पर इसके रेटिंग की बात की जाए, तो इस पुस्तक को फ्लिपकार्ट पर 4.4/5 की रेटिंग मिली है। इसके अतिरिक्त अमेजॉन पर इस पुस्तक को 4.4/5 की रेटिंग दी गई है।

संपूर्ण योग विद्या पुस्तक की एक और खास बात यह है कि इसमें योगासन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को समझाने के लिए चित्रों का उपयोग किया गया है। 

जिससे पाठक किसी चीज को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। आप चाहे तो उचित दामों पर यह पुस्तक amazon से खरीद सकते हैं, जिसका लिंक आर्टिकल में दिया गया है।

7. योग द्वारा स्वस्थ जीवन 

योग द्वारा स्वस्थ जीवन एक ऐसी योग पुस्तक है, जो योग की मदद से बीमारियों से छुटकारा पाने पर आधारित है। योग द्वारा स्वस्थ जीवन योगा बुक को BKS Iyengar जी के द्वारा लिखा गया है।

इस पुस्तक में उन्होंने बहुत ही विस्तारपूर्वक समझाया है कि विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगों के इलाज में लाभ प्राप्त करने के लिए योग का उपयोग किस प्रकार से किया जाना चाहिए!

इसके अतिरिक्त आप किस प्रकार से योगा की मदद से तमाम प्रकार की बीमारियों और समस्याओं से निजात पा सकते है? इसके अतिरिक्त इस योगा बुक में आपको यह भी विस्तारपूर्वक समझाया गया है कि योगासन करने से कौन-कौन से लाभ प्राप्त किए जा सकते है?

योग के बारे में समझने के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी है और इसीलिए ग्राहकों द्वारा अमेजॉन पर इसे 4.4/5 की रेटिंग दी गई है। अगर आप इस पुस्तक को पढ़ना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपको Amazon पर उचित दामों में मिल जाएगी। आप इसे वहां से खरीदकर पढ़ सकते हैं।

8. आसन प्राणायाम मुद्रा बंध 

अगर आप किसी ऐसी योगा बुक की तलाश कर रहे हैं, जिसमें योगासनों को चित्रों की मदद से समझाया गया हो; तो आपके लिए आसन प्राणायाम मुद्रा बंध नामक योग की पुस्तक must have yoga book साबित होगी।

यह पुस्तक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के द्वारा लिखी गई है और इसमें उन्होंने योग के फायदों को विस्तार पूर्वक समझाया है। इस पुस्तक में शामिल किए गए कुछ महत्वपूर्ण विषय निम्नलिखित हैं।

  • योगासन परिचय 
  • सूर्य नमस्कार
  • शिथिलीकरण के आसन 
  • ध्यान के आसन 
  • संतुलन के आसन

इस पुस्तक को हमने आर्टिकल में इसलिए भी शामिल किया है, क्योंकि इसे ग्राहकों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया गया है और इसको अमेजॉन पर 4.5/5 की रेटिंग दी गई है। 

जिसके कारण यह best yoga books in Hindi की श्रेणी में बेस्टसेलर योग पुस्तक है। आपको यह योग की पुस्तक अमेजॉन पर उचित दामों में मिल जाएगी।

9. ध्यान तथा इसकी पद्धतियां 

ध्यान तथा इसकी पद्धतियां नामक योग की पुस्तक Best Yoga Books In Hindi में से एक है और इस पुस्तक के लेखक स्वयं स्वामी विवेकानंद जी हैं।

यदि आप योग शिक्षक बनाना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। 

क्योंकि इस पुस्तक में योग और ध्यान दोनों को शामिल किया गया है। इस पुस्तक को मुख्य रूप से दो खंडों में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रथम खंड योग के अनुसार ध्यान और द्वितीय खंड वेदांत के अनुसार ध्यान शामिल हैं।

10. योग साधना व योग चिकित्सा रहस्य 

योग साधना में योग चिकित्सा रहस्य नामक योग की पुस्तक के लेखक स्वयं स्वामी रामदेव हैं, जोकि योग के फायदों के रियल लाइफ Example माने जा सकते हैं।

इस योग की पुस्तक में स्वामी रामदेव जी ने सभी महत्वपूर्ण योगासनों के साथ अष्टांग योग और हठयोग, आंतरिक आत्म शुद्धि तथा कायाकल्प, कुंडलिनी जागृती और आत्मबोध की शुद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगासनों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की है।

इसके साथ ही यह योग की पुस्तक रोगों से निजात पाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। क्योंकि इसमें मोटापे, मधुमेह की समस्या, पेट के रोग, गैस और कब्ज तथा एलर्जी, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, साइनस आदि कई तरह की घातक बीमारियों का योग के माध्यम से इलाज कैसे किया जा सकता है? इसके बारे में भी जानकारी दी गई है।

इसलिए अगर आप योग के माध्यम से निरोग रहना चाहते हैं, तो आपको अवश्य ही यह पुस्तक पढ़नी चाहिए। योग साधना व योग चिकित्सा रहस्य पुस्तक आपको Amazon पर उचित दामों में मिल जाएगी। जहां से आप इसे खरीद सकते हैं!

इसे भी पढ़ें: Best Motivational Books In Hindi

हमारे द्वारा बताई गई Best Yoga Books In Hindi क्यों पढ़ें?

योगाभ्यास को अच्छी तरीके से समझने के लिए आपको Best Yoga Books जरूर पढ़ना चाहिए।

क्योंकि योग गुरु कहते हैं कि अगर आप अपने जीवन में सदा सुखी रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी जिंदगी में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए। 

क्योंकि योग से ना केवल आप अपने शारीरिक अंगों को स्वस्थ बना सकते हैं, बल्कि अपने मन और मस्तिष्क तथा आत्मा को भी संतुलित कर सकते हैं।

योग सीखने के लिए सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

वैसे तो यहां पर बताई गई लगभग सभी योग पुस्तकें सर्वश्रेष्ठ हैं; लेकिन अगर आप किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि आपको सबसे पहले पतंजलि योग दर्शन को पढ़ना चाहिए।

क्या आप किसी किताब से योग सीख सकते हैं?

आप किसी योग पुस्तक को पढ़कर योग संबंधित ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन योगा सीखने का यह सबसे अच्छा माध्यम नहीं है। 

क्योंकि आप Yoga Books से प्रश्न नहीं पूछ सकते हैं। हालांकि आप योग की पुस्तकों को पढ़कर महत्वपूर्ण ज्ञान अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

Yoga Books Price कितना है और कहां से खरीदें?

यहां पर बताई गई Yoga Books को आप किसी भी ऑनलाइन साइट जैसे Amazon अथवा ऑफलाइन मार्केट से 200 से ₹250 में खरीद सकते हैं।

Article में बताई गई Best Yoga Books क्यों महत्वपूर्ण है?

इस आर्टिकल में बताई गई yoga books इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सभी पुस्तकें योग के विशेषज्ञों के द्वारा लिखी गई है। इसके अतिरिक्त इस आर्टिकल में बताई गई Hindi Yoga Books में योग विशेषज्ञों के अनुभवों और उनके योग से संबंधित ज्ञान का समावेश शामिल है।

जिन्हें यदि आप जान लेते हैं और अपनी योग अभ्यास प्रक्रिया में शामिल करते हैं, तो निश्चय ही यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होगा।

Conclusion – Best Yoga Books In Hindi

हमें पूरा विश्वास है कि अगर आप Best Yoga Books In Hindi आर्टिकल में हमारे द्वारा बताई गई पुस्तकों को पढ़कर, इनमें बताए गए योगाभ्यास करने के तरीकों का उपयोग करते हैं, तो यह आपको हमेशा निरोग बनाए रखने में मदद करेगा।

हमने Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल में Best Yoga Books को शामिल करने का प्रयास किया है। अगर आपको इसके अलावा किसी अन्य Best Yoga Book के बारे में पता है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

अगर आपको यह पुस्तकें पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और घरवालों के साथ भी साझा करें।

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

1 thought on “योग बुक इन हिंदी पीडीएफ | Best Yoga Book In Hindi Pdf”

Leave a Comment