10 Best Psychology Books In Hindi

Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल में हम आपको जिन 10 Best Psychology Books In Hindi के बारे में बताने वाले हैं, वे पुस्तकें मानव के व्यवहार के बारे में आपको व्यापक ज्ञान प्रदान करेंगी।

किताबों को पढ़ना; मनुष्य के लिए उसके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए, क्योंकि इससे जिन आधारभूत ज्ञान को इकट्ठा करने में मनुष्य को वर्षों लग जाते हैं, किताबों को पढ़ने से वह उस ज्ञान को कुछ ही समय में हासिल कर सकता है। 

इसके अलावा आज के इस प्रतिस्पर्धा से भरे समय में आप सामाजिक व्यवहार और Psychology के बारे में जितना अधिक जानते रहेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। जब आप मानव व्यवहार को अच्छी तरह से समझे रहेंगे, तो समाज के बीच में आप खुद का मान सम्मान बढ़ा सकते हैं।

Books on Psychology In Hindi की अच्छी पुस्तकें पढ़कर आप कुछ ही समय में उस ज्ञान को आत्मसात कर सकते हैं, जिसे शोधकर्ताओं, मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर और लेखकों ने कई वर्षों तक अध्ययन करने के बाद प्राप्त किया। इन्होंने हम जैसे लोगों के लिए Psychology पर पुस्तक तैयार की।

इस बात संभावना है, कि आपको यह आर्टिकल बड़ा लग सकता है; लेकिन मेरा सुझाव है; कि आपको बेहतर ज्ञान प्राप्त करने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

Affiliate Disclosure: Article में आगे बढ़ने से पहले हम आपको इस Article में दी गई Affiliate Links के बारे में यह सूचित करना चाहते हैं कि आप नीचे दी गई Affiliate Link के माध्यम से इन सभी पुस्तकों को खरीद सकते हैं।

जिससे हमें कुछ Commission मिल जाएगा, ऐसा करके आप हमारी मदद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Extra पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आपको सभी पुस्तकें अपने MRP मूल्य पर ही प्राप्त होंगी।

Best Books on Psychology In Hindi

सामाजिक व्यवहार और Psychology को समझना इतना आसान नहीं होता है, इसके लिए आपको दो-तीन पुस्तकें पढ़नी पड़ेगी और उसमें बताई गई बातों पर अमल करना होगा।

इसलिए हमने आपके लिए Best Psychology Books in Hindi का चयन किया है। अगर Psychology को अच्छी तरह से समझना चाहते हैं, तो यह पुस्तकें आपको अवश्य पढ़नी चाहिए।

Sr No. पुस्तक का नाम लेखक का नामअभी खरीदें Amazon से
1.बॉडी लैंग्वेज एलन पीजN/A
2.सामाजिक मनोविज्ञान Dr M.K. Solanki Buy Now
3.धन-संपत्ति का मनोविज्ञान Morgan Housel Buy Now
4.ब्रेन रूल्स जॉन मेडिना Buy Now
5.सपनों का मनोविज्ञान सिगमंड फ्रायड Buy Now
6.स्मार्ट बनिए ब्रायन ट्रेसी N/A
7.द पावर ऑफ हैबिट Charles Duhigg Buy Now
8.व्यावहारिक मनोविज्ञान डॉ अशोक प्रताप सिंह N/A
9.लोक व्यवहार डेल कार्नेगी Buy Now
10.सीक्रेट ऑफ सक्सेस प्रदीप ठाकुर Buy Now
List of 10 Best Psychology Books In Hindi

1. Best Psychology Book on Human Behaviour: बॉडी लैंग्वेज

बॉडी लैंग्वेज के रचनाकार एलन पीज है, जोकि सिडनी तथा आस्ट्रेलिया में स्थित एक मैनेजमेंट कंसलटेंसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन्होंने इस पुस्तक को लिखने से पहले 10 वर्षों तक अध्ययन किया और बहुत सारे लोगों के इंटरव्यू लिए।

इस पुस्तक में मुख्य रूप से बताया गया है, कि कैसे आप किसी व्यक्ति के हाव भाव को देखकर उसके मन की बात समझ सकते हैं, जो कि आपको बहुत ही मददगार साबित होगी; फिर चाहे आप एक स्टूडेंट, वेतनभोगी या फिर कोई बिजनेस चलाने वाले व्यक्ति हों। यह पुस्तक आप सभी के लिए लाभदायक है।

इस पुस्तक के माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं; कि सामने वाले व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है, आपको यह आश्चर्यजनक लग रहा होगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है। जो व्यक्ति साइकोलॉजी फैक्ट को अच्छी तरह से जान लेता है, वह किसी भी व्यक्ति के मन को पढ़ सकता है।

उदाहरण के लिए: आप यूट्यूब पर जाकर सुहानी शाह नाम सर्च कर सकते हैं, इन्होंने साइकोलॉजी पर काफी अध्ययन किया है, जिससे यह किसी भी व्यक्ति के मन में चल रही बातों का अनुमान 80-90 % सही-सही लगा सकती हैं।

इसके कारण बहुत सारे लोग इन्हें जादूगर भी बुलाते हैं; लेकिन असलियत यह है, कि इन्होंने साइकोलॉजी के बारे में काफी रिसर्च किया है।

Important Books You Should Read:

बॉडी लैंग्वेज पुस्तक की विशेषताएं:

इस पुस्तक की सबसे खास बात यह है, कि इसमें आपको चित्र के साथ बहुत सारे उदाहरण मिलते हैं, जिससे आप यह आसानी से समझ सकते हैं, कि किस मुद्रा अथवा हाव भाव में किसी व्यक्ति के मन में क्या बातें चल रही होंगी? 

इस पुस्तक की इन्ही विशेषताओं के कारण हमने इसे Best Psychology Books In Hindi की श्रेणी में जगह दी है।

इस पुस्तक में आपको निम्नलिखित मुद्राओं से जानकारी हासिल होगी, इसके बारे में जानने को मिलेगा।

  1. बॉडी लैंग्वेज समझने के लिए जरूरी बातें बताई गई हैं।
  2. इस पुस्तक में बताए गए सिद्धांत किस क्षेत्र और किन सीमाओं तक काम करेंगे, इसके बारे में भी बताया गया है।
  3. हथेली की मुद्राओं
  4. चेहरे के हाव भाव
  5. हाथ और बांह की मुद्राएं
  6. चेहरे पर हाथ की मुद्राएं
  7. बांह के अवरोध
  8. पैर के अवरोध
  9. आंखों के इशारे
  10. प्रेम की मुद्राएं और संकेत

इसके अलावा भी बहुत सारी बातें बताई गई हैं, जो आपको पूरी पुस्तक पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।

बॉडी लैंग्वेज पुस्तक क्यों पढ़ें:

अगर आप किसी भी व्यक्ति के हाव भाव को देखकर उसके मन की बात जानना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपको इसमें काफी मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: प्रेरणादायक हिंदी किताबें, जो आपकी जिंदगी बदल देगी

2. Best Book on Social Psychology In Hindi: सामाजिक मनोविज्ञान

इस पुस्तक के लेखक Dr M.K. Solanki हैं, यह पुस्तक आपको समाज के मानव व्यवहार के बारे में एक व्यापक ज्ञान प्रदान करती है।

इसमें काफी सरल भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे इसे एक शुरुआती व्यक्ति भी पढ़ सकता है और समाज के व्यवहार के बारे में जान सकता है।

सामाजिक मनोविज्ञान By Dr MK Solunki पुस्तक की विशेषताएं:

इस पुस्तक की खास बात यह है, कि यह Psychology के छात्रों और BA, MA आदि के छात्रों के साथ साथ यूजीसी, उच्च शिक्षा सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों के लिए भी उपयोगी है।

इसके अलावा इस पुस्तक में सभी अध्यक्षों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ साथ लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का संकलन भी किया गया है।

यह पुस्तक क्यों पढ़ें:

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं और उसमें सायकोलॉजी से संबंधित विषय शामिल है, तो यह पुस्तक आपको अवश्य पढ़नी चाहिए।

3. Best Book on The Psychology of Money in Hindi: धन संपत्ति का मनोविज्ञान 

धन के मनोविज्ञान पर आधारित यह पुस्तक Best Psychology Books In Hindi श्रेणी की पुस्तकों में से एक है। 

यह आपको धन और संपत्ति से संबंधित मनोविज्ञान को समझने में मदद करती है, इसके लेखक Morgan Housel हैं और यह पुस्तक हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध है।

इस पुस्तक में लेखक ने धन से संबंधित कई लघु कहानियों को संलग्न किया है, जो आपको यह सिखाती है; कि आप किस प्रकार से धन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को समझ सकते हैं।

इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आपको यह भी पता चलेगा, कि धन के बारे में लोग किस प्रकार की सोच रखते हैं?, जो उन्हें गरीबी तथा अमीरी की ओर ले जाती है।

धन संपत्ति का मनोविज्ञान क्यों पढ़ें:

मेरा सुझाव है, कि अगर आप सही समय पर नौकरी से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं, कि इसके लिए आपको हर साल कितना पैसा बचत करने की आवश्यकता होगी? आपको कैसे पैसे को निवेश करना है?, तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Top 10 Best Business Books In Hindi

4. Best Psychology Books In Hindi: ब्रेन रूल्स

12 नियम जो जीवन बदल दे

जॉन मेडिना

इस पुस्तक की रचना जॉन मेडिना ने की है, इन्होंने इस पुस्तक में 12 ऐसे ब्रेन रूल्स बताए हैं, जो दिमाग को विकसित करते हैं और आपको दिमाग के काम करने के तरीके को समझने में मदद करते हैं। 

जिसके कारण कहीं ना कहीं यह पुस्तक साइकोलॉजी को समझने में लाभदायक है, इसलिए हमने इसे Best Psychology books in Hindi की श्रेणी में जगह दी है।

ब्रेन रूल्स पुस्तक की मुख्य विशेषताएं:

इस पुस्तक में बताए गए कुछ मुख्य बातों को नीचे सूचीबद्ध किया है।

  1. व्यायाम करने से मस्तिष्क में क्या क्या बदलाव आते हैं और कौन से फायदे मिलते हैं?, इसके बारे में बताया गया है।
  2. इस पुस्तक के अनुसार हमारे दिमाग में एक नहीं बल्कि तीन-तीन मस्तिष्क हैं, जिनके बारे में आपको इस पुस्तक में जानने को मिलेगा।
  3. इस पुस्तक के अनुसार दिमाग के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग लोगों में भिन्न-भिन्न दरों (Rates) से विकसित होते हैं।
  4. किन्ही भी दो लोगों का दिमाग, किसी एक जानकारी को अलग-अलग हिस्सों में संग्रहित (Store) करता है।
  5. इस पुस्तक के अनुसार, लोग उबाऊ चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, और हमारा दिमाग एक समय पर किसी एक ही चीज पर क्रेंदित रख सकता है।
  6. आपके मस्तिष्क में जाने वाली सूचनाओं को अलग-अलग टुकड़ों में विभाजित करके, अलग-अलग क्षेत्रों में संग्रहित किया जाता है।
  7. इस पुस्तक में कुछ टिप्स भी बताए गए हैं, जिनसे आप अपने मस्तिष्क में चीजों को याद रखने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
  8. इस पुस्तक के अनुसार, अगर आप दीर्घकालिक समय के लिए किसी चीज को याद रखना चाहते हैं; तो उसे दोहराना सुनिश्चित करें।
  9. अच्छी तरह से सोए और अच्छी तरह से सोचे, क्योंकि यह आपके दिमाग की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाता है।
  10. अगर आप ज्यादातर समय तनाव में रहते हैं; तो आपका दिमाग वैसे ही कुछ नहीं सीखता है, तो कृपया तनाव से बचें।

इस पुस्तक में उपरोक्त बातों की तरह ही बहुत सारी चीजें बताई गई हैं, अधिक जानकारी के लिए कृपया पूरी पुस्तक पढ़ें।

ब्रेन रूल्स क्यों पढ़ें:

अगर आप दिमाग की कार्यप्रणाली को समझना चाहते हैं और अपने दिमाग को और अधिक बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपको पढ़नी चाहिए।

5. सपनों का मनोविज्ञान By सिगमंड फ्रायड

सपनों का मनोविज्ञान पुस्तक विश्व में काफी प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड के द्वारा लिखी गई है, इन्होंने अपनी जिंदगी में सपनों पर गहन अध्ययन किया और उस अध्ययन से मिलने वाले ज्ञान का निचोड़ इस किताब में संलग्न किया है।

आखिर लोगों को सपने क्यों आते हैं?, सपने आने के क्या उद्देश्य हो सकते हैं?, क्या सपने किसी प्रकार की सूचना अथवा संकेत देते हैं? आदि सवालों के जवाब आपको इस पुस्तक में मिल जाएंगे।

सपनों के मनोविज्ञान के अनुसार लोगों को कई प्रकार के सपने आते हैं; जिनके बारे में आपको इस पुस्तक में जानने को मिलेगा।

सपनों के मनोविज्ञान पुस्तक को क्यों पढ़ें:

अगर आपको भी सपने आते हैं और आप सपनों के रहस्य से पर्दा उठाना चाहते हैं या उनके बारे में जानने को रुचि रखते हैं, तो यह पुस्तक पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 10 Best Story Books In Hindi आपको जरूर पढ़नी चाहिए

6. Best Psychology Books In Hindi: स्मार्ट बनिए

इस तरह से सोचे और पेश आएं, मानो प्रत्येक क्षेत्र में  सबसे अधिक धन पाने वाले सफल व्यक्तियों में से एक हैं! 

यहह पुस्तक पूरी तरह से मन की सोच पर आधारित है, इसके लेखक ब्रायन ट्रेसी हैं। इस पुस्तक में दिमाग की असीमित शक्तियों के बारे में बताया गया है और साथ ही साथ यह भी बताया गया है; कि आप अपनी सोच में परिवर्तन लाकर किस प्रकार हर वह चीज हासिल कर सकते हैं, जो आप चाहते हैं और जो आपके लिए सही है। 

लेकिन प्रश्न यह उठता है, कि “आप अपने मानसिक कंप्यूटर का उपयोग किस तरह से करते हैं?” 

इस पुस्तक को हमने इस Best Psychology Books In Hindi की श्रेणी में इसलिए शामिल किया, ताकि आप अपने मस्तिष्क की सोचने, प्लानिंग करने और किसी लक्ष्य की रचना करने की रचनात्मक क्षमता का उपयोग करके किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

मेरी पीढ़ी की सबसे महान क्रांति यही है, कि लोग अपने अपने मन की आंतरिक प्रवृत्तियों में बदलाव लाकर अपने जीवन के बाहरी पक्षों को बदल सकते हैं।

विलियम जेम्स (हावर्ड)

स्मार्ट बनिए पुस्तक की मुख्य विशेषताएं:

इस पुस्तक में बहुत सारे स्मार्ट तरीके बताए गए हैं; जिनसे आपके बेहतर तरीके से सोचने की क्षमता में वृद्धि होगी। इस पुस्तक में आपको निम्नलिखित सोच के बारे में जानकारी हासिल होगी, कि इन सोचों में अंतर क्या है और लक्ष्य प्राप्ति के लिए, किस प्रकार की सोच आपको रखनी चाहिए?

  1. दीर्घकालिक vs अल्पकालिक दृष्टिकोण
  2. धीमी सोच vs तीव्रगामी सोच
  3. शिक्षित सोच Vs अशिक्षित सोच
  4. लक्ष्य पर आधारित सोच vs प्रतिक्रिया आधारित सोच
  5. परिणाम केंद्रित सोच vs गतिविधि क्रेंदित सोच
  6. सकारात्मक सोच vs नकारात्मक सोच
  7. लोचयुक्त सोच vs कट्टर सोच
  8. रचनात्मक सोच vs यांत्रिक सोच
  9. उद्यमी सोच vs कारपोरेट सोच
  10. धनी सोच vs निर्धन सोच

स्मार्ट बनिए पुस्तक को क्यों पढ़ें: 

जैसा कि हमने बताया मानव मस्तिष्क में असीम शक्ति है, लेकिन अगर आप सही तरीके से इसका उपयोग नहीं करते हैं और आपकी सोच में कहीं गड़बड़ी है; तो आपको किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। 

अगर आप अपनी रचनात्मक सोच को और अधिक बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए ही है। 

7. द पावर ऑफ हैबिट (Best Human Psychology book)

हम जो भी करते हैं क्यों करते हैं और उसे कैसे बदले?

द पावर ऑफ हैबिट के लेखक Charles Duhigg हैं, इन्होंने इस पुस्तक में लोगों की आदतों के बारे में बताया है, इसके बारे में जानने के बाद अपने अंदर की गलत आदतों में सुधार ला सकते हैं।

इस पुस्तक को पढ़ने के बाद सायकोलॉजी के बारे में आपकी समझ इतनी विकसित हो जाएगी कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

पुस्तक को पढ़ने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि लोगों के अंदर आदतें कैसे उभरती हैं और उनके पीछे का विज्ञान क्या होता है? तथा आदतों को कैसे अपनी जरूरत के अनुसार पुनः निर्मित करके बदला जा सकता है?

हालांकि आदतों को बदलना आसान नहीं है और ना ही इसे तुरंत बदला जा सकता है, फिर भी इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप यह समझ जाएंगे की अपनी आदतों को कैसे बदल सकते हैं?

The Power of Habit पुस्तक की मुख्य विशेषताएं:

आपको इस पुस्तक में आदतों से बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां जानने को मिलेंगी, जिसमें से कुछ मुख्य बातें सूचीबद्ध की गई है।

  1. आदतों की उपचार क्या होते हैं?
  2. आदतों का फंदा-आदतें कैसे विकसित होती हैं?
  3. मस्तिष्क की इच्छा-नई आदतों को कैसे विकसित किया जाता है?
  4. आदत परिवर्तन का सुनहरा नियम
  5. सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए कौन सी आदतें अधिक महत्त्व रखती है?
  6. सफलता की आदत-जब आपकी इच्छा शक्ति आदत बन जाए
  7. समाज की आदतें-आंदोलन कैसे शुरू होते हैं?
  8. क्या हम सब अपनी आदतों के जिम्मेदार स्वयं है?

इस पुस्तक के इन्ही विशेषताओं के कारण हमने इसे Best Psychology Books In Hindi की श्रेणी में जगह दी।

द पावर आफ हैबिट पुस्तक क्यों पढ़ें:

अगर आप जानना चाहते हैं कि लोगों के अंदर आदतें कैसे विकसित होती हैं और निपुणता के साथ आदतों को कैसे बदला जा सकता है? तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए इससे आप अपनी तथा दूसरों की गलत आदतों को सुधार सकते हैं।

8. Best Psychology Books In Hindi: व्यावहारिक मनोविज्ञान

यह पुस्तक मुख्य रूप से स्नातक के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर लिखी गई है और इसके लेखक डॉ अशोक प्रताप सिंह जी हैं। 

इस पुस्तक में मानव जीवन में आने वाली सामाजिक, तथा शैक्षिक समस्याओं के समाधान बताए गए हैं।

इस पुस्तक में बताया गया व्यावहारिक मनोविज्ञान का ज्ञान आपके जीवन को सुख और समृद्ध से भरपूर बनाने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा इस पुस्तक को पढ़ने के बाद, आप स्वयं अपनी समस्याओं को समझकर, उनका मनोवैज्ञानिक समाधान करके; अपने जीवन को प्रभावशाली बना सकते हैं।

इस पुस्तक के लेखक डॉ अशोक प्रताप सिंह जी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं और ये पिछले 42 वर्षों से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों को मनोविज्ञान की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

व्यावहारिक मनोविज्ञान पुस्तक की विशेषताएं:

  1. इस पुस्तक में मुख्य रूप से मनोविज्ञान पर किए गए विभिन्न शोधों से प्राप्त परिणामों को संलग्न किया गया है।
  2. यह पुस्तक काफी सरल भाषा में लिखी गई है, जिससे इस पुस्तक को कोई भी आसानी से समझ सकता है।
  3. यह पुस्तक मनोविज्ञान के अतिरिक्त शिक्षा शास्त्र, समाज विज्ञान और प्रबंध विज्ञान के छात्रों तथा शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी है।

व्यावहारिक मनोविज्ञान पुस्तक क्यों पढ़ें:

अगर आप मनोविज्ञान विषय के छात्र हैं, तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसमें स्नातक स्तर के छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी दी गई है।

9. लोक व्यवहार – Best Psychology Books In Hindi

जब बात Best Psychology Books in Hindi की आती है, तो उसमें लोक व्यवहार पुस्तक का नाम शामिल करना लाजमी है। यह पुस्तक How to Win Friends and Influence People का हिंदी वर्जन है।

इस पुस्तक के लेखक डेल कार्नेगी है और इन्होंने इसमें समाज के लोगों के बारे में काफी कुछ उपयोगी बातें बताई हैं। पुस्तक में ऐसी बातें बताई गई है, जिनको जानने के बाद आप बड़ी ही आसानी से लोगों से अपना काम करवा सकते हैं।

यह पुस्तक आपको मानव व्यवहार को समझने में मदद करेगी और इसकी मदद से आप अपना काम करवाने के लिए दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।

पुस्तक की विशेषताएं:

  1. आपके भीतर नए सपनों का निर्माण करेगी
  2. एक अच्छा वक्ता बनाने में सहायक 
  3. दूसरों को प्रेरित करना सिखाएगी
  4. साथियों में जोश भरना सिखाएगी

पुस्तक क्यों पढ़ें:

अगर आप समझना चाहते हैं कि कैसे समाज के लोगों को प्रभावित किया जा सकता है? तो आपको यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।

10. सीक्रेट ऑफ सक्सेस By प्रदीप ठाकुर

इस पुस्तक में सफलता पाने के मनोविज्ञान को समझाया गया है। इसमें बताया गया है, कि लगभग सभी मनुष्य सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, जो कि उनका प्राकृतिक स्वभाव अथवा मनोदशा होती है।

इस पुस्तक के लेखक प्रदीप ठाकुर है, जोकि एक वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हैं। इन्हें प्रमुख भारतीय मीडिया (अमर उजाला, दिल्ली प्रेस, दैनिक जागरण आदि) में विभिन्न संपादकीय पदों पर कार्य करने और विभिन्न विषयों पर लिखने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है।

सीक्रेट ऑफ सक्सेस की मुख्य विशेषतायें:

पुस्तक के अनुसार मनुष्य की जीव वैज्ञानिक संरचना इस प्रकार की होती है, जो उन्हें हमेशा सफलता के आनंद के लिए प्रेरित करती है।

लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग सफलता नहीं प्राप्त कर पाते हैं क्योंकि वे अपने प्राकृतिक गुणों का उपयोग नहीं करते है। ऐसे लोग जिन्हें सफलता नहीं मिलती है, उनके पीछे का मुख्य कारण यह होता है; कि वे सफलता का सही अर्थ नहीं समझ पाते हैं। 

इस पुस्तक के अनुसार सफलता किसी वस्तु अथवा लक्ष्य को प्राप्त करना नहीं होता है, बल्कि सफलता ऐसे कार्य करने से मिलती है; जिससे आपको आनंद की अनुभूति हो। 

सफलता ऐसे कामों को करने से मिलती है, जिसमें आपको वह कार्य करने से ऐसी अनुभूति हो, जिसके बदले में आपको अन्य चीज पाने की इच्छा ना हो।

अपने जीवन में सफलता पाने की यात्रा, आप इस पुस्तक को पढ़ने के साथ शुरू कर सकते हैं।

Best Psychology Books in Hindi पर आधारित FAQs

1. सायकोलॉजी की सबसे अच्छी पुस्तक कौन सी है?

वैसे तो यहां पर बताई गई सभी पुस्तकें साइकोलॉजी की सबसे अच्छी पुस्तकें में से एक हैं।

लेकिन अगर आप इनमें से किसी एक का चयन करना चाहते हैं, तो मैं आपको सबसे पहले व्यवहारिक मनोविज्ञान पढ़ने का सुझाव दूंगा।

2. द प्रिंसिपल ऑफ साइकोलॉजी पुस्तक किसकी है?

प्रिंसिपल ऑफ साइकोलॉजी पुस्तक को विलियम जेम्स ने लिखा था, जो कि एक अमेरिकी दार्शनिक और मनोविज्ञानी थे।

3. द सायकोलॉजी ऑफ चाइल्ड पुस्तक किसकी है?

द सायकोलॉजी ऑफ चाइल्ड पुस्तक की रचना पेरिस के पीकाट महाशय ने की थी।

Conclusion – Best Psychology Books In Hindi

सबसे पहले तो मैं आपको धन्यवाद करना चाहता हूं, कि आपने रुककर यहां तक मेरा आर्टिकल पढ़ा और आशा करता हूं; आपको हमारा यह आर्टिकल Best Psychology Books In Hindi पसंद आया होगा। 

आपने कौन सी पुस्तक का चयन किया, कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमें अवश्य बताएं।

विनम्र निवेदन: इस आर्टिकल में हमने सिर्फ वैज्ञानिक स्तर की पुस्तकों को ना शामिल करके लगभग हर प्रकार की मनोवैज्ञानिक पुस्तकों को संलग्न किया है। 

जिसमें सामाजिक मनोविज्ञान, किसी व्यक्ति के दिमाग को समझने का मनोविज्ञान, धन संपत्ति का मनोविज्ञान आदि शामिल हैं, ताकि हर प्रकार के लोग इसका आनंद ले सकें।

अगर आपके पास कोई अन्य सामाजिक मनोविज्ञान की पुस्तक के बारे में जानकारी है और आप उसकी सिफारिश करना चाहते हैं, तो हमें बता सकते हैं।

Earn Money in Hindi के इस आर्टिकल को कृपया अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद!

यह वेबसाइट (MEINHINDI) आप लोगों के साथ Paise Kaise Kamaye और Apps तथा Gaming से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाई गई है। आप हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें।

2 thoughts on “10 Best Psychology Books In Hindi”

  1. लोक व्यवहार पुस्तक को में पड़ता चाहता हु मुझे यह पुस्तक सबसे अच्छी लगी

    Reply
  2. स्मार्ट बनिये यह किताब मैं पढ़ना चाहता हूं।
    आपका आर्टिकल अच्छा है।

    Reply

Leave a Comment